Create your Account
Chhattisgarh Assembly Monsoon Session: हंगामेदार होगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का मॉनसून सत्र, कांग्रेस विधायक दल की बैठक कल, नेता प्रतिपक्ष निवास में बनेगी सरकार को घेरने की रणनीति
Chhattisgarh Assembly Monsoon Session: रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मॉनसून सत्र में सरकार को घेरने के लिए नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के अधिकारिक निवास में कांग्रेस विधायक दल की बैठक रविवार शाम 5 बजे से होगी। बैठक में प्रदेश की कानून-व्यवस्था, नकटी गांव विवाद, जांच एजेंसियों के कथित दुरुपयोग, किसानों की समस्याएं और बिजली दरों में बढ़ोतरी समेत कई मुद्दों को आधार बनाकर सरकार को घेरने की रणनीति तैयार होगी।
Chhattisgarh Assembly Monsoon Session: बता दें कि, 13 जुलाई से शुरू होने वाले छत्तीसगढ़ विधानसभा के मॉनसून सत्र में विपक्ष की ओर से नकटी गांव में कथित तौर पर प्रधानमंत्री आवास तोड़े जाने का मामला,कानून-व्यवस्था, जांच एजेंसियों के दुरुपयोग, खाद की किल्लत, बिजली दरों में बढ़ोतरी, महिलाओं की सुरक्षा बेरोजगारी और भर्ती प्रक्रिया में देरी के मुद्दों पर सरकार की घेराबंदी की तैयारी है। इन मुद्दों पर सत्र के दौरान तीखी बहस देखने को मिलेगी।
Chhattisgarh Assembly Monsoon Session: इस बार विधानसभा सचिवालय में कुल 1033 प्रश्न लगाए गए हैं। सवाल पूछने वालों में केवल विपक्ष ही नहीं, बल्कि सत्ता पक्ष के विधायक भी शामिल हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि पांच दिन के सत्र में विपक्ष के सवालों से हंंगामा मचेगा।
Related Posts
More News:
- 1. Taylor Swift Travis Kelce Wedding: टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स ने की शादी, न्यूयॉर्क में हुई ग्रैंड वेडिंग, शामिल हुए कई नामी सेलेब्स, फैंस को तस्वीरों का इंतजार
- 2. CG News : पत्नी की हत्या के बाद पति ने दी जान, दो मासूम घर में मिले बंद
- 3. UP News : नितिन नवीन ने हनुमान मंदिर में किए दर्शन-पूजन, एयरपोर्ट से प्रदेश मुख्यालय तक निकला रोड शो, पदाधिकारियों के साथ की अहम बैठक
- 4. Chandigarh Building Collapse : चंडीगढ़ में बड़ा हादसा : भरभराकर गिरी बिल्डिंग; कई लोग दबे, रेस्क्यू जारी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

