Create your Account
Anganwadi Recruitment: यहां होगी आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिका के 552 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन की तारीख
Anganwadi Recruitment: लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी और देवरिया जिलों में आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिका के कुल 552 पदों पर भर्ती निकली है। इच्छुक महिला अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। मैनपुरी में आवेदन की अंतिम तिथि 30 जुलाई 2026 और देवरिया में 31 जुलाई 2026 तय की गई है।
कितने पदों पर होगी भर्ती?
मैनपुरी में 74 आंगनबाड़ी कार्यकत्री और 70 सहायिका यानी कुल 144 पद भरे जाएंगे। वहीं, देवरिया में 146 कार्यकत्री और 262 सहायिका सहित कुल 408 पदों पर भर्ती होगी। दोनों जिलों की विभिन्न बाल विकास परियोजनाओं में नियुक्तियां की जाएंगी।
कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती के लिए केवल महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकती हैं। उम्मीदवार उसी ग्राम सभा या शहरी वार्ड की स्थायी निवासी होनी चाहिए, जहां पद खाली है। शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास और आयु 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर होगी।
इन महिलाओं को मिलेगी प्राथमिकता
भर्ती में पहले बीपीएल श्रेणी की विधवा, तलाकशुदा या परित्यक्ता महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। यदि बीपीएल में पात्र उम्मीदवार नहीं मिलती हैं, तो यही नियम एपीएल श्रेणी पर लागू होगा।
जरूरी दस्तावेज
आवेदन के लिए आय, जाति और निवास प्रमाणपत्र, शैक्षणिक प्रमाणपत्र, तथा जरूरत के अनुसार विधवा या तलाकशुदा होने से जुड़े दस्तावेज जमा करने होंगे। सभी दस्तावेज ऑनलाइन सत्यापन योग्य और डिजिटल हस्ताक्षरयुक्त होने चाहिए।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : निर्माणाधीन मकान में चैली बांधकर कर रहा था काम, गिरने से राजमिस्त्री की मौत
- 2. 'बम बम भोले' और 'हर हर महादेव...के साथ रवाना हुआ Amarnath Yatra 2026 का पहला जत्था, 57 दिन चलेगी पवित्र यात्रा
- 3. CG News: नकटी में विधायक कॉलोनी का कोई प्रस्ताव नहीं, कांग्रेस ने फैलाया फेक नैरेटिव: अनुराग सिंहदेव, बलौदाबाजार जैसी घटना दोहराने की कोशिश
- 4. IND A vs SL A: भारत ए ने श्रीलंका ए को अनौपचारिक टेस्ट में 10 विकेट से हराया, गुरनूर बरार ने लिए 10 विकेट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

