Create your Account
Singer Jasmine Sandlas: दिल्ली कॉन्सर्ट में सिंगर जैस्मीन सैंडलस ने दी खुशखबरी, मंगेतर को स्टेज पर बुलाकर दिखाई सगाई की अंगूठी
Singer Jasmine Sandlas: नई दिल्ली: पंजाबी सिंगर जैस्मीन सैंडलस ने दिल्ली में आयोजित अपने 'द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर' के पहले कॉन्सर्ट में फैंस को बड़ी खुशखबरी दी। उन्होंने स्टेज पर अपने मंगेतर शेखर चौधरी को बुलाकर सभी के सामने अपनी सगाई का ऐलान किया। जैसे ही जैस्मीन ने अपनी एंगेजमेंट रिंग दिखाई, पूरा हॉल तालियों और खुशी की आवाजों से गूंज उठा।
स्टेज पर दिखा रोमांटिक अंदाज
सगाई की घोषणा के बाद जैस्मीन और शेखर ने एक-दूसरे के साथ खास पल बिताए। दोनों ने जैस्मीन के लोकप्रिय गाने 'लावां' पर डांस भी किया। इस खूबसूरत पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस दोनों को खूब बधाइयां दे रहे हैं।
हिट गानों से बांधा समां
कॉन्सर्ट के दौरान जैस्मीन ने अपने कई सुपरहिट गाने गाए। उन्होंने 'लावां', 'पंजेबा', 'सिप सिप', 'शरारत', 'जाइए सजना', 'तरस', 'इलीगल वेपन' और 'यार ना मिले' जैसे गानों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। पूरा माहौल संगीत और उत्साह से भर गया।
इन शहरों में होगा अगला शो
दिल्ली में शानदार शुरुआत के बाद अब जैस्मीन सैंडलस अपने इंडिया टूर के अगले चरण में मुंबई, बेंगलुरु और चंडीगढ़ में परफॉर्म करेंगी। जैस्मीन ने फैंस का प्यार और समर्थन मिलने पर खुशी जताई और कहा कि वह पूरे देश में अपने संगीत के जरिए लोगों से जुड़ने के लिए उत्साहित हैं।
Related Posts
More News:
- 1. UP: यूपी के 47 लाख बिजली उपभोक्ताओं को झटका, बिना बताए बढ़ा दिया गया लोड, सब्सिडी और बिल दोनों पर असर
- 2. Rajasthan : पीएम मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन, संशोधित ‘उड़ान’ योजना भी लॉन्च किया
- 3. West Bengal Rajya Sabha By-elections: पश्चिम बंगाल की राज्यसभा की तीन सीटों के लिए उपचुनाव का ऐलान, चुनाव आयोग ने जारी किया शेड्यूल
- 4. Horoscope : भगवान गणेश सवारेंगे इन जातकों की किस्मत, जानें मेष से लेकर मीन तक का हल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

