Breaking News
:

Hormuz Ship Attack: होर्मुज में भारतीय नाविकों के कमर्शियल शिप पर हमला, 10 ने समुद्र में कूदकर बचाई जान, 1 अब भी लापता

Hormuz Ship Attack

Hormuz Ship Attack: नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य के पास ओमान तट के नजदीक एक कमर्शियल (वाणिज्यिक) जहाज GFS Galaxy पर हुए हमले के बाद भारत सरकार ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। यह जहाज साइप्रस के झंडे के तहत चल रहा था। हमले के बाद जहाज में आग लग गई, जिससे चालक दल के सदस्यों को समुद्र में कूदकर अपनी जान बचानी पड़ी।


10 भारतीय सुरक्षित, एक की तलाश जारी

जहाज पर कुल 11 भारतीय नागरिक मौजूद थे। विदेश मंत्रालय (MEA) के अनुसार, इनमें से 10 भारतीयों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है। उसकी तलाश के लिए खोज और बचाव अभियान लगातार जारी है।


विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?

विदेश मंत्रालय ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि ओमान में भारतीय दूतावास पूरी स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है। दूतावास ओमानी अधिकारियों के साथ मिलकर बचाव अभियान में सहयोग कर रहा है। भारत ने इस मदद के लिए ओमान सरकार का धन्यवाद भी किया है।



शांति बनाए रखने की अपील

विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस क्षेत्र में वाणिज्यिक जहाजों पर लगातार हो रहे हमले बेहद चिंताजनक हैं। भारत ने सभी पक्षों से तनाव कम करने और बातचीत के जरिए समाधान निकालने की अपील की है। साथ ही कहा कि आम नागरिकों और व्यापारिक जहाजों को निशाना बनाना बंद होना चाहिए तथा अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों पर सुरक्षित और निर्बाध आवाजाही जल्द से जल्द बहाल की जानी चाहिए।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us