Create your Account
MP News : हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखी दर्दभरी दास्तान, फिर विवाहिता ने उठाया आत्मघाती कदम
MP News : छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से एक बेहद मार्मिक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। चौरई थाना क्षेत्र में एक 32 वर्षीय विवाहिता ने कागज-कलम की जगह अपने हाथों और पैरों को ही आखिरी संदेश का माध्यम बनाया। मेहंदी से अपनी पीड़ा और भावनाएं लिखने के बाद उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, ग्राम चन्हियाखुर्द निवासी प्रीति वर्मा ने आत्महत्या से पहले अपने हाथ-पैरों पर मेहंदी से संदेश लिखे थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने उन संदेशों की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराकर उन्हें जांच के महत्वपूर्ण साक्ष्य के रूप में सुरक्षित कर लिया है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि प्रीति की शादी करीब 13 वर्ष पहले हुई थी। कुछ समय पहले उसके बेटे की असामयिक मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद वह गहरे मानसिक आघात और तनाव में रहने लगी थी। पुलिस को आशंका है कि लंबे समय से चले आ रहे इसी मानसिक तनाव ने उसे यह कदम उठाने के लिए मजबूर किया।
परिजनों ने उसकी तबीयत बिगड़ने पर पहले जिला अस्पताल और बाद में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। हाथ-पैरों पर लिखे संदेशों का भी बारीकी से परीक्षण किया जा रहा है, ताकि घटना के पीछे की परिस्थितियों का स्पष्ट पता लगाया जा सके।
Related Posts
More News:
- 1. Mahakaal Darshan: महाकालेश्वर के दर्शन से करें अपने दिन की शुरुआत, देखें Live
- 2. CG News : लोकसंस्कृति की अमर पहचान को राज्य का सम्मान, गनियारी स्कूल अब कहलाएगा ‘डॉ. तीजन बाई विद्यालय’
- 3. Delhi: दिल्ली पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 3 शूटर किए गिरफ्तार, टारगेट किलिंग की रच रहे थे साजिश
- 4. Vaibhav Suryavanshi : वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल की उम्र में भारत के लिए किया डेब्यू, सचिन तेंदुलकर का तोड़ा रिकॉर्ड, रचा इतिहास
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

