Create your Account
CG News : पर्यटन स्थल बना स्टंट ट्रैक, सूरजपुर में युवकों की खतरनाक कारबाजी कैमरे में कैद, वीडियो वायरल
- Rohit banchhor
- 12 Jul, 2026
सार्वजनिक स्थान पर लापरवाही और यातायात नियमों की खुली अनदेखी दिखाई दे रही है।
CG News : सूरजपुर। जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल अजबनगर स्थित मोरभंज में कुछ युवकों द्वारा कार से खतरनाक स्टंट करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सार्वजनिक स्थान पर लापरवाही और यातायात नियमों की खुली अनदेखी दिखाई दे रही है।
वायरल वीडियो में युवक तेज रफ्तार कार से ड्रिफ्टिंग और डोनट्स जैसे जोखिम भरे स्टंट करते नजर आ रहे हैं। यह करतब ऐसे स्थान पर किए गए, जहां पर्यटकों की आवाजाही रहती है। ऐसे में किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता था।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पर्यटन स्थलों पर इस तरह की लापरवाही न केवल अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा है, बल्कि क्षेत्र की छवि को भी प्रभावित करती है। लोगों ने प्रशासन से वायरल वीडियो के आधार पर संबंधित युवकों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल मामले में प्रशासन और पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि वायरल वीडियो के बाद घटना चर्चा का विषय बनी हुई है और लोगों की नजर अब प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : पेड़ के नीचे बारिश से बचना पड़ा भारी, आकाशीय बिजली के चपेट में आने से मां-बेटी की मौत
- 2. CG Crime : चादर में लिपटा कई टुकड़ों में मिला महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी
- 3. Delhi News : लव मैरिज के बाद मारपीट, 10 लाख रुपए और कार की मांग पर आकृति की हत्या; परिवार के आरोपों के बाद पति गिरफ्तार
- 4. IND W vs ENG W: भारतीय महिला टीम को झटका, इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र लॉर्ड्स टेस्ट से बाहर हुईं प्रतिका रावल, इन्हें मिला मौका
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

