Create your Account
CG Accident : यात्री बस से भिड़ी कार, चालक की मौत, दो घायल
- Rohit banchhor
- 12 Jul, 2026
हादसा इतना भीषण था कि कार चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
CG Accident : कोंडागांव। जिले में रविवार सुबह तेज रफ्तार ने एक और जान ले ली। जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रही एक यात्री बस ने घोड़ा गांव के पास कोंडागांव-गीदम मार्ग पर कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कार चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जंगल की ओर जा घुसी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर की आवाज दूर तक सुनाई दी। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल भी घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सामान्य कराया और हादसे की जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : पीथमपुर में 272 करोड़ की लियुगोंग इंडिया यूनिट का शुभारंभ, CM डॉ. मोहन यादव बोले- MP बनेगा निवेश और उद्योग का नया केंद्र
- 2. MP News : आवारा कुत्तों से बचने दौड़े हिरण, खुले कुएं में गिरकर 13 की मौत
- 3. CG News : करंट की चपेट में आने से मां और दो बेटों की दर्दनाक मौत, खेत की घेराबंदी के दौरान हुआ हादसा
- 4. CG News : खेत में टूटा बिजली तार, करंट लगने से मजदूर की मौत, दो घायल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

