Create your Account
IND vs ENG 5th T20: टीम इंडिया ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, वैभव सूर्यवंशी भारत की प्लेइंग XI से बाहर, देखें दोनों टीमों के प्लेइंग 11
IND vs ENG 5th T20: नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला शनिवार को साउथैम्प्टन के रोज बाउल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इंग्लैंड पहले ही सीरीज अपने नाम कर चुका है, लेकिन भारत के लिए यह मैच बेहद अहम है। अगर टीम इंडिया यह मुकाबला हारती है, तो उसे टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में नंबर-1 का स्थान भी गंवाना पड़ सकता है।
भारत ने टॉस जीतकर लिया बड़ा फैसला
भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टीम इंडिया ने प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए हैं। वैभव सूर्यवंशी की जगह संजू सैमसन को मौका मिला है, जबकि वाशिंगटन सुंदर की जगह सूर्यांश शेडगे को टीम में शामिल किया गया है। इंग्लैंड पहले बल्लेबाजी कर रहा है।
ट्रैफिक जाम से देर से शुरू हुआ मैच
यह मुकाबला भारतीय समय के अनुसार शाम 7 बजे शुरू होना था, लेकिन भारतीय टीम ट्रैफिक जाम में फंस गई। इसके कारण टॉस 7:15 बजे और मैच 7:30 बजे शुरू हुआ।
मौसम रहेगा साफ
साउथैम्प्टन में मैच के दौरान मौसम साफ रहने की उम्मीद है। बारिश की संभावना बहुत कम है और तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। मुकाबले का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर और लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार (JioHotstar) पर देखी जा सकती है।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, प्रसिद्ध कृष्णा।
इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बैथेल, टॉम बेंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉवसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : बारिश में ढही सरकारी दफ्तर की छत, परियोजना अधिकारी समेत 3 घायल, जर्जर भवन पर उठे सवाल
- 2. Axar Patel : T20 क्रिकेट में अक्षर पटेल ने बनाया नया रिकॉर्ड, 100 विकेट लेने वाले बने पहले भारतीय स्पिनर
- 3. CG Crime : मोबाइल पर शुरू हुई दोस्ती का खौफनाक अंत, पत्नी संग युवक को देख पति ने टंगिया से कर दी हत्या
- 4. fire at China shoe factory: जूता फैक्टरी में लगी आग, 28 मजदूरों की जिंदा जलकर मौत, कई घायल, 183 फायरफाइटर्स तैनात
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

