Create your Account
UP Accident : रिवर्स करने के दौरान बस की चपेट में आने से तीन यात्रियों की मौत, सीएम योगी ने जताया शोक
UP Accident : उन्नाव। कानपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को हुए एक सड़क हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि रोडवेज बस का परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए अधिकारियों को पीड़ित परिवारों की हरसंभव मदद और घायल के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं।
पुलिस के अनुसार, दही थाना क्षेत्र स्थित रोडवेज वर्कशॉप के पास एक रोडवेज बस पहले आगे चल रहे डंपर से टकरा गई। दुर्घटना के बाद बस में सवार कुछ यात्री और परिचालक नीचे उतरकर स्थिति का जायजा ले रहे थे। इसी दौरान चालक ने बस को पीछे करना शुरू कर दिया, जिससे पीछे खड़े चार लोग उसकी चपेट में आ गए। इस हादसे में तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस का परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
मृतकों में राजेंद्र (50 वर्ष), निवासी बस्ती और रामनरेश (40 वर्ष), निवासी अयोध्या की पहचान हो चुकी है। तीसरे मृतक की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है। बताया गया कि रामनरेश अपनी पत्नी के साथ कानपुर में ससुर के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही हादसे का शिकार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और बस चालक की भूमिका क्या रही। साथ ही दुर्घटना के सभी पहलुओं की विस्तृत जांच की जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. Iran-Donald Trump: ईरान को ट्रंप की सख्त चेतावनी, कहा- अगर मेरी हत्या हुई तो होगा बड़ा सैन्य हमला, '1000 मिसाइलें लॉक्ड एंड लोडेड'
- 2. UP Crime : 5 लाख की लूट का पर्दाफाश: सर्राफा व्यापारी की रेकी कर वारदात को दिया अंजाम, 8 आरोपी गिरफ्तार
- 3. Mahakaal Darshan: बाबा अवंतिका नाथ महाकाल के करें दिव्य दर्शन, देखें Live
- 4. Nagabandham Collection Day 1 : नागबंधम ने पहले दिन किए इतने कलेक्शन, वीकेंड पर बढ़ सकती है रफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

