Create your Account
MP News : ओंकारेश्वर नहर में मिली युवक की लाश, युवती घायल, हादसा या हमला पुलिस जांच में जुटी
- Rohit banchhor
- 12 Jul, 2026
घटना के कारणों को लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है और पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी है।
MP News : धार। मध्य प्रदेश के धार जिले में ओंकारेश्वर नहर से युवक और युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल और बेहोशी की हालत में मिली। घटना के कारणों को लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है और पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी है।
यह मामला धरमपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम शाहपुरा काकड़दा के पास का है। ग्रामीणों ने नहर में दोनों को देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक और युवती को बाहर निकाला। युवक की पहचान गणेश उर्फ छोटू डावर के रूप में हुई, जिसका शव नहर में मिला। वहीं घायल युवती रीना को तत्काल 108 एंबुलेंस से धरमपुरी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवती के दोनों हाथ और पैरों में गंभीर फ्रैक्चर है। घटनास्थल से एक मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है, जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही धरमपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला सड़क हादसे के बाद नहर में गिरने का है, किसी हमले का परिणाम है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घायल युवती के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही घटना की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।
Related Posts
More News:
- 1. MP Accident : ट्रक-बोलेरो की भीषण भिड़ंत में 4 की मौत, 5 जिंदगी के लिए जूझ रहे
- 2. Share Market Closed: शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद
- 3. UP Accident : एटा में भीषण हादसा : सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत, 12 घायल
- 4. MP: एमपी के शिवपुरी में बनेंगी मिसाइलें, गोला बारूद और बम, 2500 करोड़ के निवेश से मिलेंगे हजारों रोजगार, सीएम मोहन यादव ने किया शिलान्यास
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

