Create your Account
CG Crime : चादर में लिपटा कई टुकड़ों में मिला महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी
- Rohit banchhor
- 09 Jul, 2026
तुमा गांव के सुनसान इलाके में मिला क्षत-विक्षत शव, पहचान और आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
CG Crime : बेमेतरा। जिले में एक महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। चंदनु थाना क्षेत्र के ग्राम तुमा के पास सुनसान स्थान पर चादर में लिपटा महिला का शव कई टुकड़ों में मिलने के बाद पुलिस ने हत्या की अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने सुनसान स्थान पर संदिग्ध हालत में शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही चंदनु थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल को घेराबंदी कर अपने कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल पर एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम भी पहुंची, जो साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।
पुलिस का प्राथमिक अनुमान है कि महिला की हत्या कहीं और की गई और पहचान छिपाने की नीयत से शव को टुकड़ों में काटकर यहां फेंका गया है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है।
पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों का मिलान कर रही है और संभावित आरोपियों की तलाश भी तेज कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Related Posts
More News:
- 1. FIFA World Cup 2026: क्वार्टर फाइनल की जंग शुरू, 8 टीमें खिताब की दौड़ में, शेड्यूल का ऐलान
- 2. FIFA World Cup 2026: अल्जीरिया को 2-0 से हराकर स्विट्जरलैंड अंतिम-16 में, अफ्रीका की उम्मीदों को बड़ा झटका
- 3. Teejan Bai Award : पंडवानी गायिका तीजन बाई के नाम पर मिलेगा राज्य अलंकरण पुरस्कार, संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल की बड़ी घोषणा
- 4. Sourav Ganguly's Birthday : सौरव गांगुली के 54वें जन्मदिन पर बड़ा तोहफा, राजकुमार राव की बायोपिक फिल्म ‘दादा’ का फर्स्ट लुक जारी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

