Breaking News
:

Mathura Hadsa: मथुरा में टला बड़ा हादसा, नमाज के दौरान जामा मस्जिद के गुंबद का हिस्सा गिरा, मची अफरा-तफरी

Mathura Hadsa

Mathura Hadsa: लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मथुरा में चौक बाजार स्थित ऐतिहासिक जामा मस्जिद में बुधवार शाम गुंबद का बाहरी हिस्सा और प्लास्टर टूटकर गिर गया। तेज आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। घटना के समय मस्जिद में नमाज पूरी हो चुकी थी और अधिक लोग मौजूद नहीं थे। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।


बाजार में मची अफरा-तफरी

गुंबद का हिस्सा गिरने की तेज आवाज से चौक बाजार, सर्राफा बाजार और सब्जी मंडी में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों ने पहले किसी बड़े हादसे की आशंका जताई, लेकिन बाद में पता चला कि मस्जिद के गुंबद का बाहरी हिस्सा गिरा है। मलबा मस्जिद परिसर में ही गिरा, जिससे सड़क और बाजार में मौजूद लोगों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।


बारिश को माना जा रहा संभावित कारण

स्थानीय लोगों का मानना है कि लगातार हो रही बारिश के कारण गुंबद का प्लास्टर और बाहरी हिस्सा कमजोर हो गया था। हालांकि, प्रशासन की ओर से अभी तक गिरने की असली वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। मामले की जांच की जा रही है।


मरम्मत और जांच की मांग

शहर मुफ्ती मोहम्मद आसिफ ने बताया कि पूरा गुंबद नहीं गिरा है, बल्कि केवल सीमेंट और प्लास्टर का हिस्सा टूटा है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ऐतिहासिक इमारत की तकनीकी जांच कराने और जल्द मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us