Create your Account
MP News : लोकायुक्त की कार्रवाई, नामांतरण के बदले 30 हजार की घूस लेते पटवारी गिरफ्तार
- Rohit banchhor
- 09 Jul, 2026
जमीन बंटवारा और फौती प्रकरण में रिश्वत मांगने की शिकायत सही निकली, तहसील कार्यालय के पास रंगे हाथों हुई गिरफ्तारी
MP News : शमशाबाद। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के शमशाबाद विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नटेरन में लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर जमीन के बंटवारे, नामांतरण और फौती प्रकरण में कार्रवाई के बदले घूस मांगने का आरोप है।
लोकायुक्त के अनुसार, शिकायतकर्ता प्रमेन्द्र धाकड़ ने भोपाल लोकायुक्त से शिकायत की थी कि पटवारी संदीप यादव पारिवारिक भूमि के बंटवारा, नामांतरण और फौती संबंधी प्रकरण में काम करने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा है।
शिकायत का सत्यापन कराने पर आरोप सही पाए गए। इसके बाद 9 जुलाई को लोकायुक्त की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई की। तहसील कार्यालय के पीछे स्थित आरोपी के निजी कार्यालय में जैसे ही पटवारी ने शिकायतकर्ता से 30 हजार रुपये की रिश्वत ली, टीम ने उसे मौके पर ही रंगे हाथों पकड़ लिया।
लोकायुक्त ने आरोपी पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
Related Posts
More News:
- 1. India-Indonesia BrahMos Deal: ब्रह्मोस पर भारत-इंडोनेशिया में हो गई डील, मोदी को इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान, खुलेंगे IIT और IIM के कैंपस
- 2. Babar Azam: पाकिस्तान के टेस्ट टीम से शान मसूद की छुट्टी, तीन साल बाद फिर कप्तान बने बाबर आजम, पीसीबी ने किया बड़ा बदलाव
- 3. Actor Manish Paul: मनीष पॉल पर टूटा दुखों का पहाड़, मां उर्मिल का 77 साल की उम्र में निधन
- 4. MP Accident : जन्मदिन की खुशियां मातम में बदली, तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई, एक ही परिवार के 5 की मौत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

