Create your Account
CG Crime : सड़क किनारे संदिग्ध हालात में मिला SECL के रिटायर्ड कर्मचारी का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप
- Rohit banchhor
- 09 Jul, 2026
हाथ पर चोट के निशान, बाइक और चप्पल गायब, विश्रामपुर पुलिस हर एंगल से कर रही जांच
CG Crime : सूरजपुर। जिले में एक सेवानिवृत्त एसईसीएल (SECL) कर्मचारी का शव सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना ग्राम कुरूवा की है, जहां शव मिलने की सूचना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। प्रारंभिक परिस्थितियों को देखते हुए हत्या की आशंका भी जताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, मृतक का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। मौके पर निरीक्षण के दौरान उसके हाथ पर चोट के निशान दिखाई दिए। वहीं घटनास्थल से मृतक की बाइक और चप्पल गायब मिली, जिससे मामला और अधिक संदिग्ध हो गया है।
घटना की सूचना मिलते ही विश्रामपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को भी जुटाया जा रहा है।
फिलहाल पुलिस दुर्घटना, हत्या और अन्य संभावित कारणों सहित सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्ष आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
Related Posts
More News:
- 1. Big Accident : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस और ट्रेलर में भिड़ंत, आग लगने से इंदौर के 5 यात्रियों समेत 8 की मौत
- 2. Raipur City News : 7 जुलाई को रायपुर पहुंचेंगे कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर, ढोल-नगाड़ों के साथ होगा भव्य स्वागत
- 3. MP Accident : ट्रक-बोलेरो की भीषण भिड़ंत में 4 की मौत, 5 जिंदगी के लिए जूझ रहे
- 4. Ram Mandir Trust New Secretary: चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय का इस्तीफा मंजूर, बजरंग बागड़ा होंगे नए महासचिव
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

