Create your Account
CG News : हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत, पुटु निकालने गया था जंगल
CG News : रायगढ़। जिले में मानव-हाथी संघर्ष की एक और दर्दनाक घटना सामने आई है। धर्मजयगढ़ वन मंडल क्षेत्र में जंगल से पुटु (जंगली मशरूम) निकालने गए एक ग्रामीण की जंगली हाथी के हमले में मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, यह घटना पीडिया-तुर्रीकटरा मार्ग के बीच स्थित वन क्षेत्र में हुई। मृतक की पहचान जहाज़ सिंह राठिया 55 वर्ष, निवासी ग्राम पीडिया के रूप में हुई है। गुरुवार सुबह वह रोजमर्रा की तरह जंगल में पुटु निकालने गया था। इसी दौरान उसका सामना एक जंगली हाथी से हो गया।
प्रत्यक्ष जानकारी के मुताबिक, हाथी ने ग्रामीण को देखते ही उस पर हमला कर दिया। हमले में जहाज़ सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे। वहीं वन विभाग और प्रशासन की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची।
अधिकारियों ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही हाथी की गतिविधियों पर नजर रखने और आसपास के गांवों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वन विभाग मामले की जांच कर रहा है और प्रभावित परिवार को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया की जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. WB Crime: बारुईपुर में नाबालिग बलात्कार-हत्या मामले का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढ़ेर, 12 साल की बच्ची के साथ की थी हैवानियत, "मां ने शव लेने से किया इनकार"
- 2. UP News : उत्तर प्रदेश में आम महोत्सव-2026 का शुभारंभ : CM योगी बोले- देश के कुल उत्पादन में 26 प्रतिशत योगदान
- 3. Delhi : दिल्ली के रोहिणी में बड़ा हादसा : निर्माणाधीन 5 मंजिला इमारत ढही, कई लोग मलबे में दबे; रेस्क्यू जारी
- 4. Vaibhav Suryavanshi : वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल की उम्र में भारत के लिए किया डेब्यू, सचिन तेंदुलकर का तोड़ा रिकॉर्ड, रचा इतिहास
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

