Create your Account
MP Accident : खेत में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, दबने से चालक की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
MP Accident : बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पांढरा में खेत की जुताई के दौरान हुए हादसे में एक ट्रैक्टर चालक की जान चली गई। शुक्रवार दोपहर खेत में काम करते समय ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे चालक उसके नीचे दब गया। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान अनिल भलावी (45 वर्ष), निवासी ग्राम पांढरा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार वह शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे प्रेमलाल मराठे के खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वाहन पलट गया। हादसा इतना गंभीर था कि अनिल ट्रैक्टर के नीचे दब गया और मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना की आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। रानीपुर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर के नीचे फंसे चालक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए घोड़ाडोंगरी अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल है।
Related Posts
More News:
- 1. Online Betting : 12 हजार की लालच ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, किराये के बैंक खाते से चला 1.69 करोड़ का साइबर फ्रॉड नेटवर्क
- 2. Pakistan Boeing 737 Cargo Plane Missing: शारजाह से कराची जा रहा कार्गो बोइंग 737 विमान लापता, ATC से टूट गया था संपर्क, पायलट समेत कुल पांच क्रू मेंबर थे सवार
- 3. Bihar News : बिहार के 97.84 लाख पेंशनधारियों के खाते में पैसे ट्रांसफर, सीएम सम्राट चौधरी ने डीबीटी से भेजा 1423 करोड़ रुपये
- 4. Vivo-Dixon: भारत में स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगा बढ़ावा, डिक्सन-वीवो की पार्टनरशिप को सरकार की मंजूरी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

