Create your Account
CG News : मंदिर परिसर में बने बावड़ी में डूबने से दो मासूमों की मौत, खेलते-खेलते हुआ हादसा
- Rohit banchhor
- 11 Jul, 2026
घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल है।
CG News : धरसीवां। रायपुर जिले के धरसीवां स्थित कुंबरगढ़ के प्राचीन चतुर्भुजी मंदिर परिसर में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया। मंदिर परिसर की ऐतिहासिक बावड़ी में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, मंदिर परिसर में मौजूद प्राचीन बावड़ी के आसपास बच्चे रोज की तरह खेल रहे थे। इसी दौरान साक्षी साहू (7 वर्ष) और श्रवण धीवर (4 वर्ष) खेलते-खेलते बावड़ी के पानी में उतर गए। करीब 25 से 30 फीट गहरे पानी में जाने के कारण दोनों बच्चे डूब गए। जब तक उन्हें बाहर निकाला गया, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह बावड़ी वर्षों पुरानी है और राजा कुंबरसिंह के समय से ऐतिहासिक महत्व रखती है। ग्रामीणों के मुताबिक, इतनी पुरानी बावड़ी में इससे पहले कभी इस तरह का हादसा नहीं हुआ था। इस घटना के बाद मंदिर परिसर में सुरक्षा इंतजामों की कमी पर सवाल उठने लगे हैं। लोगों ने बावड़ी के चारों ओर मजबूत जाली और सुरक्षा घेरा लगाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
Related Posts
More News:
- 1. Floods wash 3,000 LPG Cylinders: भारी बारिश और पातालगंगा में बह गए 3,000 LPG सिलेंडर, देखें वीडियो
- 2. Online Betting : 12 हजार की लालच ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, किराये के बैंक खाते से चला 1.69 करोड़ का साइबर फ्रॉड नेटवर्क
- 3. Uttarakhand : देहरादून में फर्जी कॉल सेंटर पर मुंबई पुलिस का छापा, 11 ठग गिरफ्तार
- 4. CG Crime : सौतन बनी कातिल, आधी रात सोते समय गला रेतकर की हत्या, महिला गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

