Create your Account
CG News : दिनदहाड़े रेलवे टिकट कलेक्शन एजेंट से लूट, नकदी से भरा बैग लेकर बाइक सवार बदमाश हुए फरार
- Rohit banchhor
- 10 Jul, 2026
सल्का डेम के पास वारदात से मचा हड़कंप, कोटा थाना पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
CG News : बिलासपुर। बिलासपुर जिले में दिनदहाड़े लूट की वारदात से सनसनी फैल गई। कोटा थाना क्षेत्र के बेलगहना स्थित सल्का डेम के पास बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने एक युवक से नकदी से भरा बैग लूट लिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक एक निजी कंपनी में रेलवे टिकट बिक्री की राशि एकत्र करने का काम करता है। वह विभिन्न केंद्रों से टिकट बिक्री की नकदी लेकर जा रहा था। इसी दौरान सल्का डेम के पास पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार बदमाशों ने उसे निशाना बनाया और बैग छीनकर फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही कोटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र में नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।
फिलहाल लूटी गई रकम का आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
Related Posts
More News:
- 1. Axar Patel : T20 क्रिकेट में अक्षर पटेल ने बनाया नया रिकॉर्ड, 100 विकेट लेने वाले बने पहले भारतीय स्पिनर
- 2. CG Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर
- 3. Wayanad landslide : वायनाड में बड़ा हादसा : टनल कंस्ट्रक्शन साइट पर भूस्खलन से दो की मौत, 7 लोग घायल; कई लापता, राहत अभियान जारी
- 4. CG News: नकटी में विधायक कॉलोनी का कोई प्रस्ताव नहीं, कांग्रेस ने फैलाया फेक नैरेटिव: अनुराग सिंहदेव, बलौदाबाजार जैसी घटना दोहराने की कोशिश
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

