Create your Account
CG Weather News : काले बादलों ने बढ़ाई उमस, रायपुर में बारिश का इंतजार, कई जिलों में यलो अलर्ट जारी
CG Weather News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है। राजधानी रायपुर में पिछले दो दिनों की अच्छी बारिश के बाद शनिवार को आसमान में घने काले बादल तो छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं होने से लोगों को उमस और गर्मी ने बेहाल कर दिया। मौसम में नमी बढ़ने के कारण दिनभर चिपचिपी गर्मी का असर महसूस किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल प्रदेश में कोई मजबूत वर्षा प्रणाली सक्रिय नहीं है। मध्य उत्तर प्रदेश के उत्तरी हिस्से में बना निम्न दबाव का क्षेत्र अभी वहीं बना हुआ है, लेकिन अगले 24 घंटों में इसके कमजोर होने की संभावना है। वहीं, बंगाल की खाड़ी में नए मौसम तंत्र के बनने का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद प्रदेश में फिर से अच्छी बारिश की उम्मीद है।
रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को दिनभर बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। राजधानी का अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
प्रदेश के कई इलाकों में शुक्रवार को हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। रघुनाथनगर, कुसमी और बड़ेबचेली में सबसे अधिक 5-5 सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई, जबकि कोरबा, बैकुंठपुर, मुंगेली, बिलासपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, अंबिकापुर और जगदलपुर सहित कई क्षेत्रों में 1 से 3 सेंटीमीटर तक बारिश हुई।
मौसम विभाग ने शनिवार के लिए सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, गरियाबंद, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना व्यक्त की गई है।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले चार दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। हालांकि व्यापक और तेज बारिश के लिए बंगाल की खाड़ी में नए सिस्टम के सक्रिय होने का इंतजार रहेगा।
Related Posts
More News:
- 1. Delhi : दिल्ली के रोहिणी में बड़ा हादसा : निर्माणाधीन 5 मंजिला इमारत ढही, कई लोग मलबे में दबे; रेस्क्यू जारी
- 2. UP Panchayat Secretary Recruitment 2026: यूपी में 13,116 पंचायत सचिवों की होगी सीधी भर्ती, तीन चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया
- 3. Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा पर प्रशासन सख्त, बिना पंजीकरण श्रद्धालुओं को नहीं मिलेगी अनुमति, उपराज्यपाल सिन्हा ने की खास अपील
- 4. Shivnath River Overflow: शिवनाथ नदी ओवर फ्लो, सिमगा का पुराना पुल बंद, दोनों ओर लगे बैरिकेड्स
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

