Create your Account
MP News : रिटायर अफसर का भुगतान अटकाकर मांग रहा था घूस, 50 हजार लेते ही लोकायुक्त के जाल में फंसा बाबू
- Rohit banchhor
- 10 Jul, 2026
आगर मालवा कलेक्टर कार्यालय में ट्रैप कार्रवाई, लंबित ग्रेच्युटी और पेंशन जारी करने के बदले मांगे थे 1.50 लाख
MP News : आगर मालवा। मध्य प्रदेश के आगर मालवा में उज्जैन लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के एक बाबू को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर सेवानिवृत्त और लकवाग्रस्त अधिकारी के लंबित भुगतान जारी कराने के बदले 1.50 लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है।
जानकारी के अनुसार, फरियादी विजय बोरसिया के पिता गोवर्धनलाल बोरसिया वर्ष 2024 में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग से सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाली ग्रेच्युटी, बीमा, पेंशन और अन्य वित्तीय देयकों का भुगतान लंबे समय से लंबित था। लकवाग्रस्त होने के कारण वे स्वयं कार्यालय नहीं जा सकते थे, इसलिए उनका बेटा लगातार विभाग के चक्कर लगा रहा था।
आरोप है कि विभाग में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 एवं प्रभारी लेखापाल मनीष पंड्या ने सभी लंबित भुगतान जारी करने के एवज में 1 लाख 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। परेशान होकर फरियादी ने उज्जैन लोकायुक्त से शिकायत की।
शिकायत का सत्यापन होने के बाद लोकायुक्त टीम ने ट्रैप की योजना बनाई। तय योजना के अनुसार फरियादी पहली किस्त के रूप में 50 हजार रुपये नकद और 50 हजार रुपये का चेक लेकर आरोपी के पास पहुंचा। आरोपी ने चेक लेने से इनकार कर केवल नकद राशि स्वीकार की। इसके बाद फरियादी ने पूर्व निर्धारित संकेत दिया और लोकायुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को रिश्वत की रकम के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया।
निरीक्षक दीपक शेजवार के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में रिश्वत की राशि बरामद कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : 43 शिक्षकों से 10-12 करोड़ की धोखाधड़ी, 3 महीने की जांच के बाद अंतरजिला गैंग के 5 सदस्य गिरफ्तार
- 2. UP News : चित्रकूट को बड़ी सौगात : जल्द शुरू होगी लखनऊ-दिल्ली हवाई सेवा, 951 करोड़ की 124 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण
- 3. UP: सीएम योगी ने किया कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ, शिक्षकों को मिलेगा 5 लाख तक कैशलेस इलाज
- 4. CG Weather News : रायपुर पर बारिश का डबल अटैक, बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से मौसम हुआ 'रेड ज़ोन' जैसा, तेज बारिश और आंधी का अलर्ट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

