Create your Account
CG Weather News : रायपुर पर बारिश का डबल अटैक, बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से मौसम हुआ 'रेड ज़ोन' जैसा, तेज बारिश और आंधी का अलर्ट
CG Weather News : रायपुर। बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया का असर अब पूरे छत्तीसगढ़ में साफ दिखाई देने लगा है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में मौसम ने अचानक करवट ली है। शनिवार को हुई झमाझम बारिश के बाद रविवार को भी आसमान में घने बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने रायपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश, मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। लगातार बदलते मौसम को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
बारिश का सबसे अधिक असर बस्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में देखने को मिला। प्रदेश में सबसे ज्यादा 14 सेंटीमीटर वर्षा बड़े बचेली में दर्ज की गई, जबकि ओरछा में 7 सेंटीमीटर और चांपा, कोंटा, कुटरू, भैरमगढ़, थानखमरिया तथा बारामकेला में 6-6 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा जांजगीर, बीजापुर, सारंगढ़, गंगालूर, सरिया समेत कई इलाकों में 5 सेंटीमीटर तक बारिश हुई। राजधानी रायपुर में भी कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।
मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है। रायपुर, धमतरी, दुर्ग, राजनांदगांव, महासमुंद, गरियाबंद, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, कबीरधाम, बालोद सहित कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में तेज हवा, बिजली गिरने और भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं प्रदेश के अन्य जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे जाने से बचने की अपील की गई है।
राजधानी रायपुर में रविवार को अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में सक्रिय यह सिस्टम अभी कमजोर नहीं हुआ है, इसलिए अगले 48 घंटे तक प्रदेश में बारिश की गतिविधियां तेज बनी रह सकती हैं। प्रशासन ने भी नागरिकों से मौसम संबंधी चेतावनियों पर नजर रखने और आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।
Related Posts
More News:
- 1. RAVI BHAGAT RESIGN: पूर्व भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने पार्टी से दिया इस्तीफा
- 2. Raipur City News: 300 फाइव स्टार होटलों को चूना लगाने वाला 'हाई-प्रोफाइल' ठग बिंगसन जॉन गिरफ्तार, 'बिकनी किलर' चार्ल्स शोभराज से था प्रेरित, होटल हयात को बनाया था ठगी का निशाना
- 3. Raja Raghuvanshi Murder Case: सुप्रीम कोर्ट ने सोनम रघुवंशी की जमानत पर रोक लगाने से किया इनकार, अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
- 4. CG News: सुशासन का पाठ सीखने कल IIM में लगेगी मंत्रियों की क्लास, दो दिवसीय चिंतन शिविर में तकनीकी नवाचार और विकास पर होगी चर्चा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

