Create your Account
Linda Noskova Wimbledon Champion 2026: लिंडा नोस्कोवा ने रचा इतिहास, मुचोवा को हराकर जीता पहला ग्रैंड स्लैम खिताब
Linda Noskova Wimbledon Champion 2026: नई दिल्ली। विंबलडन 2026 के महिला एकल फाइनल में चेक गणराज्य की युवा टेनिस खिलाड़ी लिंडा नोस्कोवा ने इतिहास रच दिया। 21 वर्षीय नोस्कोवा ने अपनी ही देश की खिलाड़ी कैरोलिना मुचोवा को रोमांचक मुकाबले में 6-2, 5-7, 6-3 से हराकर अपने करियर का पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीत लिया। करीब दो घंटे तक चले इस मुकाबले में नोस्कोवा ने दबाव भरे पलों में शानदार धैर्य दिखाया और सेंटर कोर्ट पर अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की।
Linda Noskova Wimbledon Champion 2026: पहले सेट में नोस्कोवा का दबदबा
मुकाबले की शुरुआत से ही नोस्कोवा ने आक्रामक खेल दिखाया। उन्होंने पहले सेट में मुचोवा को कोई खास मौका नहीं दिया और शानदार सर्विस व सटीक शॉट्स की बदौलत पहला सेट 6-2 से अपने नाम कर लिया। शुरुआती बढ़त के बाद नोस्कोवा खिताब से सिर्फ एक सेट दूर थीं।
Linda Noskova Wimbledon Champion 2026: मुचोवा ने की जबरदस्त वापसी
दूसरे सेट में नोस्कोवा ने शानदार शुरुआत करते हुए 5-2 की बढ़त बना ली थी और मुकाबला खत्म करने की स्थिति में पहुंच गई थीं। लेकिन मुचोवा ने हार नहीं मानी और जबरदस्त वापसी करते हुए लगातार गेम जीते। उन्होंने दूसरा सेट 7-5 से अपने नाम कर मुकाबले को निर्णायक तीसरे सेट तक पहुंचा दिया।
Linda Noskova Wimbledon Champion 2026: निर्णायक सेट में नहीं डगमगाईं नोस्कोवा
तीसरे सेट में नोस्कोवा ने पिछली गलती नहीं दोहराई और शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। उन्होंने जल्द ही 5-2 की बढ़त हासिल कर ली। मुचोवा ने वापसी की कोशिश करते हुए एक गेम जरूर जीता, लेकिन इस बार नोस्कोवा ने संयम बनाए रखा और दूसरी बार मैच सर्व करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। जीत के बाद नोस्कोवा भावुक नजर आईं और कोर्ट पर बैठकर अपनी ऐतिहासिक उपलब्धि का जश्न मनाया।
Linda Noskova Wimbledon Champion 2026: आंकड़ों में भी नोस्कोवा रहीं आगे
पूरे मुकाबले में नोस्कोवा का प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने मैच में 10 ऐस लगाए, जबकि मुचोवा के नाम 6 ऐस रहे। पहली सर्विस पर नोस्कोवा ने 74 प्रतिशत अंक हासिल किए। उन्होंने 13 ब्रेक प्वाइंट में से 4 को जीत में बदला। मुकाबले में नोस्कोवा ने कुल 109 अंक जीते, जबकि मुचोवा 92 अंक ही हासिल कर सकीं।
Linda Noskova Wimbledon Champion 2026: सबसे कम उम्र की चेक विंबलडन चैंपियनों में शामिल
इस खिताब के साथ लिंडा नोस्कोवा ने अपने करियर का पहला ग्रैंड स्लैम जीत लिया है। वह चेक गणराज्य की दिग्गज खिलाड़ी पेट्रा क्वितोवा के बाद सबसे कम उम्र में विंबलडन महिला एकल खिताब जीतने वाली खिलाड़ियों में शामिल हो गई हैं। क्वितोवा ने 2011 में अपना पहला विंबलडन खिताब जीता था।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : जमीन विवाद में विवाहिता को अर्धनग्न कर बाल काटे और जूते-चप्पलों की माला पहनाकर गांव में घुमाया, 11 के खिलाफ जुर्म दर्ज
- 2. MP News : कुएं में गिरे बैल को बचाने उतरे तीन युवक, जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत
- 3. CG News: मामाभांचा संकुल में शिक्षक संगोष्ठी आयोजित, शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने पर हुआ मंथन
- 4. CG Suspended : स्कूल में वायरल आपत्तिजनक वीडियो पर बड़ी कार्रवाई, शिक्षक-शिक्षिका निलंबित
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

