Create your Account
Forest Range Officer Recruitment: फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती, जानिए कौन कर सकता है आवेदन और क्या है चयन प्रक्रिया?
Forest Range Officer Recruitment: पटना: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के 16 पदों पर भर्ती निकाली है। ऑनलाइन आवेदन 16 जुलाई 2026 से शुरू होंगे और 16 अगस्त 2026 तक किए जा सकेंगे। भर्ती विज्ञापन संख्या 10/2026 के तहत होगी।
कौन कर सकता है आवेदन?
आवेदन के लिए उम्मीदवार का भारतीय नागरिक होना जरूरी है। पुरुष, महिला और थर्ड जेंडर सभी आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार के पास वनस्पति विज्ञान, प्राणी विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, भौतिकी, भूविज्ञान, सांख्यिकी, पशुपालन, कृषि, वानिकी या इंजीनियरिंग जैसे विषयों में स्नातक डिग्री होनी चाहिए। न्यूनतम आयु 21 वर्ष है।
चयन प्रक्रिया और शारीरिक परीक्षा
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और मेडिकल टेस्ट के आधार पर होगा। PET में पुरुषों को 4 घंटे में 25 किमी और महिलाओं को 14 किमी पैदल चलना होगा। भर्ती के लिए तय शारीरिक मानकों को पूरा करना भी अनिवार्य है।
वेतन और आवेदन शुल्क
चयनित उम्मीदवारों को पे-लेवल 6 के तहत 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा। इसके अलावा सरकारी नियमों के अनुसार अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे। सभी श्रेणियों के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये रखा गया है, जिसका भुगतान ऑनलाइन किया जाएगा।
Related Posts
More News:
- 1. FIFA World Cup 2026: क्वार्टर फाइनल की जंग शुरू, 8 टीमें खिताब की दौड़ में, शेड्यूल का ऐलान
- 2. IND vs ENG 4th T20: भारत-इंग्लैंड के बीच कल चौथा टी20, शाम 07 या 10 कितने बजे शुरू होगा मुकाबला, जानिए कहां आएगा लाइव
- 3. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट, जानें रायपुर के मौसम का हाल
- 4. Delhi : दिल्ली के रोहिणी में बड़ा हादसा : निर्माणाधीन 5 मंजिला इमारत ढही, कई लोग मलबे में दबे; रेस्क्यू जारी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

