Create your Account
Cyber fraud : 1.60 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश, पुलिस ने दिल्ली से 3 आरोपियों को दबोचा, करोड़ों के बैंक ट्रांजेक्शन का खुलासा
- Rohit banchhor
- 03 Jul, 2026
बीमा पॉलिसी रिफंड के नाम पर रची गई थी ठगी की साजिश, नाइजीरियन गिरोह से जुड़े नेटवर्क की भी जांच शुरू।
Cyber fraud : दुर्ग। रेंज साइबर थाना दुर्ग पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। करीब 1 करोड़ 60 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने दिल्ली से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर दुर्ग लाया है। आरोपियों के कब्जे से 6 बैंक पासबुक, 4 चेकबुक, 3 मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। जांच में आरोपियों के बैंक खातों में करोड़ों रुपये के लेन-देन का भी खुलासा हुआ है।
पुलिस कंट्रोल रूम, सेक्टर-6 में आयोजित प्रेस वार्ता में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) सुखनंदन राठौर ने बताया कि रुआबांधा, भिलाई निवासी कपिल सिंह वर्मा (50) को 17 अक्टूबर 2023 से 23 फरवरी 2026 के बीच साइबर ठगों ने अपना शिकार बनाया था। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने खुद को बीमा लोकपाल का अधिकारी बताकर पीड़ित से बीमा पॉलिसी की राशि रिफंड कराने का झांसा दिया। इसके बाद अलग-अलग बैंक खातों में ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कराकर कुल 1.60 करोड़ रुपये की ठगी को अंजाम दिया गया।
मामले में पुलिस ने मनप्रीत सिंह (42), ईशांत माहे उर्फ ईशु (37) और अमनदीप सिंह (33) को दिल्ली से गिरफ्तार किया। विधिवत ट्रांजिट रिमांड लेने के बाद तीनों आरोपियों को दुर्ग लाया गया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने पैसों के लालच में बैंक खाते खुलवाए थे, जिनका इस्तेमाल साइबर ठगी के लिए किया जाता था। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि इन खातों का उपयोग कथित रूप से जॉनसन नामक एक नाइजीरियन नागरिक द्वारा संचालित साइबर नेटवर्क के जरिए किया जा रहा था।
देश के कई राज्यों में दर्ज हैं शिकायतें-
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बैंकिंग दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इनके खिलाफ देश के विभिन्न राज्यों में भी साइबर ठगी की शिकायतें दर्ज हैं। पुलिस अब पूरे नेटवर्क, अन्य सहयोगियों और ठगी की रकम के प्रवाह की गहन जांच कर रही है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : मवेशियों से फसल को बचाने के लिए खेत में बिछाए करंट वाले तार, चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत
- 2. Bengaluru Stone Quarry Collapse: बेंगलुरु में पत्थर खदान में बड़ा हादसा, 100 फीट ऊपर से गिरे विशाल चट्टान, 9 मजदूरों की मौके पर मौत
- 3. CG News : 'शादी करेंगे' कहकर बुजुर्ग से ठगे 9.50 लाख, पुलिस ने ओडिशा के अंतर्राज्यीय ठग गिरोह का किया पर्दाफाश
- 4. CG News : डायल-112 पर कॉल करने के बाद कुएं में कूदा स्कूल सफाईकर्मी, मौत से फैली सनसनी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

