Breaking News
:

MP : भोपाल में ‘प्रतिभा सम्मान समारोह-2026’ का भव्य आयोजन, CM डॉ. मोहन यादव ने मेधावी विद्यार्थियों और प्रतिभाओं को किया सम्मानित

MP

MP : भोपाल। भोपाल के रविंद्र भवन में रविवार को ‘प्रतिभा सम्मान समारोह-2026’ का भव्य आयोजन किया गया। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने शिक्षा, खेल, कला, साहित्य और सामाजिक सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया।


MP : 600 से अधिक विद्यार्थी और अभिभावक हुए शामिल

समारोह में दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के 600 से अधिक मेधावी विद्यार्थी, युवा प्रतिभाएं और उनके अभिभावक मौजूद रहे। युवा प्रतिभाओं के सम्मान से रविंद्र भवन में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और युवाओं को प्रोत्साहित करना तथा उनकी उपलब्धियों को मंच प्रदान करना था।


MP : CM ने टॉपर्स और प्रतिभाशाली युवाओं को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इनमें मध्य प्रदेश बोर्ड की कक्षा 12वीं की टॉपर कु. चांदनी विश्वकर्मा शामिल रहीं, जिन्होंने 98.8 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा कक्षा 10वीं की भोपाल टॉपर कु. मुस्कान कुशवाह (एमपी बोर्ड) को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं सीबीएसई बोर्ड की छात्रा कु. अदिति मट्टा को 99.4 प्रतिशत अंक हासिल करने पर सम्मान मिला।


MP : खेल, साहित्य और समाज सेवा के क्षेत्र की प्रतिभाओं का सम्मान

समारोह में शिक्षा के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली हस्तियों को भी सम्मानित किया गया। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी कु. आस्था पांडे, चिकित्सक, साहित्यकार एवं समाजसेवी डॉ. वीणा सिन्हा, अभिनेता, नाटककार एवं कवि संजय मेहता और साहित्यकार डॉ. प्रीति खरे को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।


MP : युवाओं के सवालों का विशेषज्ञों ने किया समाधान

कार्यक्रम के दौरान युवाओं के लिए विशेष संवाद सत्र भी आयोजित किया गया। इसमें IIIT के डायरेक्टर डॉ. आशुतोष कुमार सिंह और मनोवैज्ञानिक काउंसलर डॉ. मिनी मेहरा ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया और करियर, शिक्षा तथा मानसिक विकास से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन दिया।


MP : प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का बड़ा मंच बना समारोह

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश की युवा शक्ति देश का भविष्य है और उनकी प्रतिभा को पहचानना एवं प्रोत्साहित करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से निरंतर मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us