Breaking News
Create your Account
MP News : किसानों के लिए खुशखबरी : गेहूं खरीदी के लिए स्लॉट बुकिंग की तारीख बढ़ी, अब इस दिन तक कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन
MP News : भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार ने समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने वाले किसानों को बड़ी राहत दी है। स्लॉट बुकिंग की अवधि 6 दिन बढ़ाकर अब 30 अप्रैल 2026 तक कर दी गई है। इससे उन किसानों को फायदा मिलेगा जो अभी तक अपनी उपज बेचने के लिए स्लॉट बुक नहीं कर पाए थे।
MP News : अब तक की खरीदी और भुगतान
सरकार के अनुसार, अब तक 1 लाख 30 हजार 655 किसानों से 57 लाख 13 हजार 640 क्विंटल गेहूं की खरीदी की जा चुकी है। इसके बदले किसानों के बैंक खातों में 355 करोड़ 3 लाख रुपये का भुगतान भी किया जा चुका है। अब तक 4 लाख 22 हजार 848 किसानों ने 1 करोड़ 82 लाख 96 हजार 810 क्विंटल गेहूं के विक्रय के लिए स्लॉट बुक कर लिया है। प्रदेश में खरीदी को सुचारु बनाने के लिए कुल 3171 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं।
MP News : किसानों को मिली बड़ी सुविधा
किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सरकार ने स्लॉट बुकिंग की क्षमता भी बढ़ा दी है। पहले एक स्लॉट में 1000 क्विंटल तक गेहूं बेचा जा सकता था, अब इसे बढ़ाकर 1500 क्विंटल कर दिया गया है। इससे बड़े किसानों को एक बार में अधिक मात्रा में गेहूं बेचने की सुविधा मिलेगी और बार-बार स्लॉट बुक करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
MP News : इस साल का लक्ष्य
इस वर्ष गेहूं उपार्जन के लिए रिकॉर्ड 19 लाख 4 हजार किसानों ने पंजीयन कराया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 3 लाख 60 हजार अधिक है। सरकार ने इस बार 78 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदने का लक्ष्य रखा है। पिछले वर्ष करीब 77 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी हुई थी। सरकार को उम्मीद है कि स्लॉट बुकिंग की बढ़ी हुई समय-सीमा और क्षमता से खरीदी प्रक्रिया और अधिक सुचारु होगी तथा अधिक से अधिक किसानों को इसका लाभ मिल सकेगा। किसान अब 30 अप्रैल 2026 तक स्लॉट बुकिंग करा सकते हैं।
Related Posts
More News:
- 1. रायपुर संभाग से 242, बिलासपुर संभाग से 133 हाजी हज्जन इस बार करेंगे मक्का मदीने की जियारत
- 2. Raghav Chadha : आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को राज्यसभा के डिप्टी लीडर पद से हटाया, अशोक मित्तल लेंगे जगह
- 3. CG Crime: महिला से रेप के बाद मर्डर, प्राइवेट-पार्ट में मिली बोतल, TS सिंहदेव बोले- निर्भया कांड जैसी हैवानियत, आरोपी को फांसी हो
- 4. MI vs RCB IPL 2026: आरसीबी ने मुंबई को दिया 241 रन का टारगेट, रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन क्रीज पर
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

