Create your Account
CG Accident : मुंगेली-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर रफ्तार का कहर, अनियंत्रित कार ने बाइक को मारी टक्कर, 3 की मौत
CG Accident : मुंगेली: छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में मुंगेली-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर एक बार फिर रफ्तार और लापरवाही ने तीन युवकों की जान ले ली। जिला पंचायत धरमपुरा के पास अनियंत्रित कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें तीन दोस्तों की मौत हो गई।
CG Accident : तीनों युवकों की मौत
घटना 13 अप्रैल को हुई। जरहागांव से भटगांव की ओर जा रहे तीन युवक बाइक पर सवार थे। अनियंत्रित कार की टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित हो गई। राधेश्याम निर्मलकर की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि आर्यन निर्मलकर और शुभम निर्मलकर घायल अवस्था में अस्पताल ले जाए गए, जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।
CG Accident : परिजनों में आक्रोश, ठेकेदार पर लगाया आरोप
परिजनों ने हादसे के लिए सड़क निर्माण में लगे ठेकेदार की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन टोल नाके के पास सड़क के बीच बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं, जो लगातार हादसों को न्योता दे रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक गड्ढे से बचने की कोशिश कर रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।
परिजनों ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि एक तरफ टोल प्लाजा का काम तेजी से चल रहा है, ताकि टोल टैक्स लिया जा सके, वहीं सड़क की हालत बदहाल बनी हुई है। जरहागांव थाना प्रभारी शोभा ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस हादसे ने एक बार फिर निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सड़क सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Related Posts
More News:
- 1. Nita Ambani: 'मोस्ट पावरफुल वुमन 2026' की लिस्ट में रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी को मिला पहला स्थान
- 2. RRB जयपुर ने जारी किया ग्रुप-डी PET का शेड्यूल, इतने जुलाई से होगी परीक्षा
- 3. MP News : मुरैना की सबलगढ़ मंडी में लगी भीषण आग, 12 से 14 सब्जी गोदाम जलकर खाक; लाखों का नुकसान
- 4. मणिपुर में असम राइफल्स के काफिले पर संदिग्ध उग्रवादियों ने किया हमला, IED ब्लास्ट में दो जवान शहीद
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

