Breaking News
Instagram यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, अब कैरोसेल पोस्ट में हर फोटो-वीडियो पर लिख सकेंगे अलग-अलग कैप्शन
FAF Du Plessis : फाफ डु प्लेसी ने 41 की उम्र में जड़ा शतक, टी20 क्रिकेट में बने सबसे उम्रदराज शतकवीर
Cocktail 2 में फिर चलेगा ‘तुम ही हो बंधु’ का जादू, शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति ने डांस से मचाया धमाल
Stock Market June 17: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल
CG News : गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की गाड़ी पर हमले की कोशिश, नशे में धुत युवकों ने की बदसलूकी, गिरफ्तार
Create your Account
Bhiwadi Workers Protest: भिवाड़ी में सैलरी हाईक को लेकर श्रमिकों का हंगामा, पुलिस से झड़प, महिलाओं पर बरसाए डंडे
Bhiwadi Workers Protest: जयपुर: राजस्थान के भिवाड़ी के चौपानकी क्षेत्र स्थित पथरेड़ी औद्योगिक इलाके में सोमवार को वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर श्रमिकों का प्रदर्शन उग्र हो गया। सुप्राजीत इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड के बाहर हजारों श्रमिक इकट्ठा होकर अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए, जिससे पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया।
Bhiwadi Workers Protest: सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि, जब कुछ श्रमिकों को हिरासत में लेने की कोशिश की गई, तो बड़ी संख्या में महिला श्रमिक सामने आ गईं और विरोध शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
Bhiwadi Workers Protest: श्रमिकों का आरोप है कि उन्हें कम वेतन दिया जा रहा है और महंगाई के दौर में परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। उनका कहना है कि हरियाणा में वेतन बढ़ाया गया है, लेकिन राजस्थान में ऐसा नहीं किया गया। महिला श्रमिकों ने पुलिस पर लाठीचार्ज और दुर्व्यवहार के आरोप भी लगाए हैं। प्रदर्शन के दौरान कुछ देर के लिए सड़क जाम जैसी स्थिति भी बनी। वहीं, पुलिस अधिकारियों ने किसी भी तरह के अत्यधिक बल प्रयोग से इनकार किया है। बाद में प्रशासन की मौजूदगी में श्रमिकों और फैक्ट्री प्रबंधन के बीच वार्ता हुई।
Bhiwadi Workers Protest: श्रमिकों ने वेतन वृद्धि, मेडिकल अलाउंस, गेट पास की सुविधा और परिवहन व्यवस्था जैसी मांगें रखीं। प्रबंधन ने आश्वासन दिया कि सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार वेतन बढ़ोतरी और अन्य मांगों पर विचार किया जाएगा। लंबी बातचीत के बाद स्थिति सामान्य हुई और श्रमिक काम पर लौट गए। प्रशासन को उम्मीद है कि जल्द ही इस विवाद का स्थायी समाधान निकल जाएगा।
Related Posts
More News:
- 1. MP Crime : कमरे में खून से लथपथ मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
- 2. India-Sri Lanka Tri-Series: वैभव सूर्यवंशी ने वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा, 11 बॉल पर फिफ्टी, 10 चौके और 8 छ्क्के लगाए
- 3. Share Market: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, निवेशकों के 4.5 लाख करोड़ रुपये डूबे, जानें सेंसेक्स - निफ्टी का हाल
- 4. Mahakaal Darshan : सोमवार की शुरुआत करें महाकालेश्वर के दर्शन के साथ, देखें लाइव
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

