Create your Account
ASI Suspended : वर्दी वाले गुंडे पर गिरी गाज, एसपी ने एएसआई को किया सस्पेंड, दर्ज हुई FIR
ASI Suspended : बिलासपुर। जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है, जहां न्याय की उम्मीद लेकर पहुंचे एक फरियादी को ही वर्दीधारी के गुस्से का शिकार होना पड़ा। बनियापारा निवासी विनोद जायसवाल 12 अप्रैल को अपने पुराने केस की जांच रिपोर्ट के बारे में जानकारी लेने थाने पहुंचे थे, लेकिन बातचीत के दौरान एएसआई दिनेश तिवारी आपा खो बैठे।
आरोप है कि मामूली सवाल पर भड़के एएसआई ने पहले गाली-गलौज की और फिर थाने परिसर में ही फरियादी को 15-20 थप्पड़ जड़ दिए। इस मारपीट में विनोद को सिर और कान में चोटें आईं। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि घटना के दौरान मौजूद अन्य पुलिसकर्मी तमाशबीन बने रहे और किसी ने बीच-बचाव नहीं किया।
मामला सामने आते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने तत्काल संज्ञान लिया और जांच के निर्देश दिए। आईपीएस प्रशिक्षु अंशिका जैन की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी एएसआई को तुरंत निलंबित कर दिया गया। साथ ही, उसी रतनपुर थाने में उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : शॉर्टकट बना जानलेवा: मालगाड़ी के नीचे से निकलते समय अधेड़ की ट्रेन से कटकर मौत
- 2. MP Crime : पत्नी की गला घोंटकर बेड के अंदर छिपाया शव, ऊपर सोता मिला आरोपी पति, गिरफ्तार
- 3. UP News : नितिन नवीन ने हनुमान मंदिर में किए दर्शन-पूजन, एयरपोर्ट से प्रदेश मुख्यालय तक निकला रोड शो, पदाधिकारियों के साथ की अहम बैठक
- 4. Team India : भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा-वरुण चक्रवर्ती की जगह इन खिलाड़ियों को मिली एंट्री
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

