Breaking News
Create your Account
MP Weather : एमपी में तापमान 42°C के पार : भोपाल-इंदौर और ग्वालियर में गर्मी का कहर, 17 जिलों में लू का अलर्ट जारी
MP Weather : भोपाल: मध्य प्रदेश में तेज गर्मी का कहर बढ़ता जा रहा है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर समेत कई बड़े शहरों में तापमान लगातार चढ़ रहा है। दिन का तापमान 42 डिग्री और रात का तापमान 25 डिग्री तक पहुंच गया है। मंगलवार को नर्मदापुरम प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री दर्ज किया गया। रतलाम, खजुराहो समेत 14 शहरों में तापमान 40 डिग्री या इससे अधिक रहा।
MP Weather : 16 अप्रैल से 17 जिलों में लू का अलर्ट
मौसम विभाग (IMD) भोपाल ने चेतावनी जारी की है कि 16 अप्रैल से प्रदेश के 17 जिलों में लू (हीट वेव) चलने की संभावना है। इनमें भोपाल, इंदौर, उज्जैन, रतलाम, झाबुआ, धार, खरगोन, खंडवा और विंध्य क्षेत्र के कई जिले शामिल हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटे प्रदेश के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं। गर्म हवाओं का असर विंध्य और मालवा क्षेत्र में सबसे ज्यादा देखने को मिल सकता है।
MP Weather : लोगों को सावधानी बरतने की सलाह
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि दोपहर के समय बाहर निकलने से बचें, खूब पानी पिएं और हल्के रंग के ढीले कपड़े पहनें। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।
Related Posts
More News:
- 1. PM मोदी के साथ हम तमिलनाडु में भी अपनी गठबंधन की सरकार बनाएंगे, CM रेखा गुप्ता का बड़ा दावा
- 2. NASA's Artemis-2 Mission Launched: नासा का आर्टेमिस-2 मिशन लॉन्च, 54 साल बाद चांद के सफर पर रवाना 4 अंतरिक्ष यात्री, ये है मिशन का लक्ष्य
- 3. West Bengal Election 2026: बंगाल चुनाव को लेकर कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी, महिलाओं को ₹2000 और किसानों को ₹15000 सालाना
- 4. MI vs PBKS IPL 2026: मुंबई के लिए डिकॉक के जड़ा शतक, पंजाब को दिया 196 रन का टारगेट, प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह क्रीज पर
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

