Create your Account
CG Weather Update: 15 अप्रैल से हीट-वेव का अलर्ट, रायपुर में 41 डिग्री पर पहुंचा पारा, 4 दिनों में और बढ़ेगा तापमान
- Pradeep Sharma
- 13 Apr, 2026
CG Weather Update: रायपुर। राजधानी रायपुर में अप्रैल के महीने में मई जैसी गर्मी का अहसास लगा है। दोपहर के वक्त सड़क में भीड़ कम दिखने लगी है। सोमवार को रायपुर का पारा 41° पहुंच गया।
CG Weather Update: रायपुर। राजधानी रायपुर में अप्रैल के महीने में मई जैसी गर्मी का अहसास लगा है। दोपहर के वक्त सड़क में भीड़ कम दिखने लगी है। सोमवार को रायपुर का पारा 41° पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके साथ ही 14 अप्रैल से कई इलाकों में तापमान 42 डिग्री के पार जा सकता है।
CG Weather Update: 15 अप्रैल से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हीट वेव का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के कुछ स्थानों पर तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है। वहीं 15 अप्रैल से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हीट वेव (लू) चलने की चेतावनी भी जारी की गई है।
CG Weather Update: प्रदेश में फिलहाल मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है। बीते 24 घंटे में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 41°C रायपुर में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.5°C अंबिकापुर में रहा।
CG Weather Update: रायपुर में मौसम बना रहेगा साफ
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार 14 अप्रैल को भी प्रदेश में मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा, जिससे गर्मी का असर और बढ़ेगा। राजधानी में आज आसमान साफ रहने का अनुमान है। यहां अधिकतम तापमान करीब 41°C और न्यूनतम तापमान 25°C के आसपास रह सकता है।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखी दर्दभरी दास्तान, फिर विवाहिता ने उठाया आत्मघाती कदम
- 2. Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा पर प्रशासन सख्त, बिना पंजीकरण श्रद्धालुओं को नहीं मिलेगी अनुमति, उपराज्यपाल सिन्हा ने की खास अपील
- 3. Kashmir Anantnag Cloudburst: अनंतनाग में बादल फटने से भारी तबाही, कई होटल और घर डूबे, प्रशासन अलर्ट मोड पर, राहत कार्य जारी
- 4. Mahakaal Darshan: बाबा महाकालेश्वर का करें दिव्य दर्शन मिलेगा पुण्यदायी फल, देखें लाइव
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

