Create your Account
CG News: मुख्यमंत्री साय कल करेंगे 515 नई प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों का वर्चुअल शुभारंभ, किसानों को मिलेगा लाभ
CG News: रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहकारिता को नई दिशा देने और किसानों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में सहकारिता विभाग द्वारा 515 नई प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (पैक्स) का गठन किया गया है। इन समितियों का वर्चुअल शुभारंभ कल 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटलनगर से करेंगे।
CG News: कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि सहकारिता मंत्री केदार कश्यप कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ सहकारिता विभाग के सचिव डॉ. सीआर प्रसन्ना के स्वागत उद्बोधन से होगा।
CG News: स्थानीय स्तर पर मिलेगी कृषि सुविधाएं
मंत्री केदार कश्यप ने कहा है कि नई पैक्स समितियों के गठन से किसानों को ऋण, खाद, बीज तथा अन्य कृषि सुविधाएं अब स्थानीय स्तर पर सहज रूप से उपलब्ध होंगी। इससे हमारे अन्नदाता किसानों को अब दूर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और समय व संसाधनों की बचत भी होगी। साथ ही किसानों को शासकीय योजनाओं का सीधा लाभ मिल सकेगा।
Related Posts
More News:
- 1. CG Weather News : छत्तीसगढ़ में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, रायपुर समेत कई जिलों में तेज बारिश और हवाओं की संभावना
- 2. RRB जयपुर ने जारी किया ग्रुप-डी PET का शेड्यूल, इतने जुलाई से होगी परीक्षा
- 3. IND vs ENG T20 Playing 11: भारत के खिलाफ दूसरे टी20 के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग 11 घोषित, जोफ्रा आर्चर की वापसी, जोश टंग का डेब्यू
- 4. मणिपुर में असम राइफल्स के काफिले पर संदिग्ध उग्रवादियों ने किया हमला, IED ब्लास्ट में दो जवान शहीद
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

