Breaking News
:

PM Modi : ‘संसद इतिहास रचने के करीब…’ नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में PM मोदी का बड़ा ऐलान : 16 अप्रैल से महिला आरक्षण पर चर्चा

PM Modi

PM Modi : नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए कहा कि भारत 21वीं सदी का एक बेहद महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक फैसला लेने जा रहा है। उन्होंने घोषणा की कि 16, 17 और 18 अप्रैल को संसद में महिला आरक्षण पर विस्तृत चर्चा शुरू होगी।


PM Modi : PM मोदी का ऐलान

पीएम मोदी ने कहा, “हमारा देश एक नया इतिहास रचने के बहुत करीब है। यह फैसला नारी शक्ति को समर्पित है, उनके सम्मान को समर्पित है।” उन्होंने जोर देकर कहा कि अब समय आ गया है जब आधी आबादी को पूरा अधिकार मिलेगा और सामाजिक न्याय केवल नारा नहीं, बल्कि हमारी कार्य संस्कृति और निर्णय प्रक्रिया का स्वाभाविक हिस्सा बनेगा।


PM Modi : 16-18 अप्रैल को विशेष बैठक

प्रधानमंत्री ने बताया कि 16 अप्रैल से संसद के बजट सत्र की विशेष बैठक बुलाई जा रही है, जिसमें महिला आरक्षण अधिनियम पर गहन चर्चा होगी। उन्होंने याद दिलाया कि 2023 में नई संसद भवन में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ सर्वसम्मति से पारित किया गया था। अब इसे 2029 तक लागू करने की व्यापक सहमति है।


PM Modi : सभी दलों का सहयोग जरूरी

पीएम मोदी ने कहा कि यह मुद्दा दशकों पुराना है और इसमें कई पीढ़ियों तथा सभी राजनीतिक दलों के प्रयास शामिल हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार भी सभी दल संवाद, सहयोग और सहभागिता के साथ इस ऐतिहासिक कदम को आगे बढ़ाएंगे, जिससे संसद की गरिमा और नई ऊंचाइयों को छुएगी।


PM Modi : महिलाओं को समर्पित फैसला

कार्यक्रम में लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार भी मौजूद रहीं। प्रधानमंत्री ने देश की कोटि-कोटि माताओं और बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि यह फैसला उनके आशीर्वाद से ही संभव हो पाया है और यह पूर्ण रूप से नारी शक्ति को समर्पित है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us