Breaking News
Create your Account
Rahul Gandhi dual citizenship case: दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज होगी FIR, इलाहाबाद हाई कोर्ट का आदेश
- Pradeep Sharma
- 17 Apr, 2026
Rahul Gandhi dual citizenship case: इलाहाबाद। कांग्रेस सांसद और नेता विपक्ष राहुल गांधी की दोहरी नागरिकता मामले में शुक्रवार को इलाहाबाद हाई कोर्ट ने राहुल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है।
Rahul Gandhi dual citizenship case: इलाहाबाद। कांग्रेस सांसद और नेता विपक्ष राहुल गांधी की दोहरी नागरिकता मामले में शुक्रवार को इलाहाबाद हाई कोर्ट ने राहुल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने मामला दर्ज करने का आदेश दिया है। हाई कोर्ट ने कहा है कि राहुल के खिलाफ लगे इन आरोपों की जांच होनी चाहिए। उसने उत्तर प्रदेश सरकार को निर्देश दिया कि या तो वह इस मामले की जांच करे या फिर किसी केंद्रीय एजेंसी से इसकी जांच करवाए।
Rahul Gandhi dual citizenship case: राहुल गांधी पर भारत के साथ-साथ ब्रिटेन की भी नागरिकता रखने का आरोप है। इसके खिलाफ विग्नेश शिशिर ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी और दावा किया था कि राहुल के पास दो देशों के पासपोर्ट हो सकते हैं, जोकि भारतीय कानून का उल्लंघन है। इसी को लेकर लंबे समय से हाई कोर्ट में सुनवाई चल रही थी। कोर्ट ने सरकार से रिकॉर्ड पेश करने को कहा था।
Rahul Gandhi dual citizenship case: इससे पहले, लखनऊ की विशेष एमपी एमएलए कोर्ट के 28 जनवरी राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश देने वाली उनकी याचिका को खारिज कर दिया था। इसके खिलाफ शिशिर फिर से कोर्ट पहुंचे थे। MP/MLA अदालत ने कहा था कि वह नागरिकता के मुद्दे पर फैसला करने के लिए सक्षम नहीं है।
Rahul Gandhi dual citizenship case: याचिकाकर्ता राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और इस मामले में उनके खिलाफ विस्तृत जांच की मांग कर रहे हैं। उन्होंने बीएनएस, सरकारी गोपनीयता अधिनियम, विदेशी अधिनियम और पासपोर्ट अधिनियम के तहत राहुल गांधी पर कई आरोप लगाए हैं। इस मामले की पहले सुनवाई करते हुए, पीठ ने केंद्र सरकार से पूछा था कि राहुल की ब्रिटिश नागरिकता के खिलाफ मिली शिकायत पर उसने क्या कार्रवाई की है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News: महिला आरक्षण को मंजूरी के बाद भाजपा का नारी शक्ति वंदन अभियान, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े होंगी संयोजक
- 2. Mahakaal Darshan: घर बैठे करें बाबा महाकालेश्वर भस्म श्रृंगार दर्शन, देखें Live
- 3. Tamil Nadu Jayaraj-Beniks Custodial Death Case: हिरासत में मौत के इस मामले में 9 पुलिसकर्मियों को फांसी, कोर्ट ने कहा—वर्दी की आड़ में कानून तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा
- 4. CSK vs PBKS IPL 2026: चेपॉक में पंजाब ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी चेन्नई, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

