Breaking News
:

Doctor Hazra Discount Offer: क्लिनिक में ‘जय श्री राम’ बोलने पर 500 रुपये स्काउंट, बंगाल के डॉक्टर का अनोखा ऑफर! तिलमिलाई TMC

कोलकाता के डॉक्टर द्वारा ‘जय श्री राम’ बोलने पर फीस में छूट देने वाले पोस्टर का दृश्य

इस मुद्दे पर राजनीतिक और सामाजिक बहस तेज हो गई है।

Doctor Hazra Discount Offer: नई दिल्ली: कोलकाता में एक सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. पी. के. हाजरा (Dr. P. K. Hazra) के अनोखे ऑफर ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। डॉक्टर ने अपने क्लिनिक में घोषणा की कि जो मरीज ‘जय श्री राम’ बोलेगा, उसे कंसल्टेशन फीस में ₹500 की छूट दी जाएगी। यह ऑफर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।


डॉक्टर का पक्ष

डॉ. हाजरा का कहना है कि यह उनका निजी विचार है। उनका उद्देश्य राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार की जरूरत को दिखाना है। उन्होंने कहा कि अक्सर बंगाल के मरीज इलाज के लिए दूसरे राज्यों में जाते हैं, जो चिंता का विषय है। इसी सोच के तहत उन्होंने यह पहल शुरू की।


राजनीतिक बहस तेज

इस ऑफर को राजनीतिक रंग भी मिल गया है। डॉक्टर की एक तस्वीर सामने आई, जिसमें वह BJP के प्रतीक चिन्ह के साथ नजर आए। वहीं, तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेताओं ने इस कदम की आलोचना की है, जबकि BJP नेताओं ने इसका समर्थन किया है।


सोशल मीडिया पर रिएक्शन

जैसे ही यह मामला सामने आया, सोशल मीडिया और मेडिकल समुदाय में बहस शुरू हो गई। कई डॉक्टरों ने इसे पेशेवर आचरण के खिलाफ बताया और कहा कि चिकित्सा सेवा में किसी भी तरह का भेदभाव उचित नहीं है।




IMA ने जारी किया नोटिस

इस मामले पर भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) ने कड़ा रुख अपनाया है। IMA बंगाल ने डॉक्टर को नोटिस भेजकर तीन दिनों के भीतर जवाब मांगा है। संस्था का कहना है कि मरीजों के साथ धर्म या राजनीतिक विचार के आधार पर भेदभाव करना मेडिकल नैतिकता के खिलाफ है।


क्या बोले डॉक्टर हाजरा

डॉ. हाजरा ने अपने फैसले का बचाव करते हुए कहा कि जो लोग इस ऑफर से सहमत नहीं हैं, वे उनके फ्री क्लिनिक में इलाज करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि वह पिछले 30 वर्षों से मुफ्त इलाज भी करते आ रहे हैं। उन्होंने आगे कहा भविष्य में BJP उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ना मेरा सपना है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us