Ruckus in Pakistan over tribute to Asha Bhosle: पाकिस्तान में आशा भोसले को श्रद्धांजलि देने पर बवाल, सरकार ने चैनल को भेजा नोटिस
Ruckus in Pakistan over tribute to Asha Bhosle: नई दिल्ली/इस्लामाबाद: दिग्गज गायिका आशा भोसले के निधन पर जहां पूरी दुनिया उन्हें श्रद्धांजलि दे रही है, वहीं पाकिस्तान में इससे जुड़ा एक विवाद सामने आया है। पाकिस्तानी न्यूज चैनल जियो न्यूज को उनके निधन से संबंधित सामग्री प्रसारित करने पर पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया नियामक प्राधिकरण ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
चैनल के प्रबंध निदेशक अजहर अब्बास ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा कि महान कलाकारों को श्रद्धांजलि देना और उनके कार्यों को याद करना मीडिया की परंपरा रही है। उन्होंने कहा कि आशा भोसले जैसी दिग्गज कलाकार के और अधिक यादगार गीत दिखाए जाने चाहिए थे, लेकिन नियामक संस्था ने इस पर आपत्ति जताई।
PEMRA द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि चैनल ने खबर प्रसारित करते समय भारतीय गानों और फिल्मों के दृश्य दिखाकर सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का उल्लंघन किया है। दरअसल, 2018 में पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने देश में भारतीय सामग्री के प्रसारण पर प्रतिबंध लगाया था।
नोटिस के तहत जियो न्यूज के सीईओ मीर इब्राहिम रहमान को 27 अप्रैल को पेश होने के लिए कहा गया है, साथ ही 14 दिनों के भीतर लिखित जवाब भी मांगा गया है। गौरतलब है कि आशा भोसले का 12 अप्रैल को मुंबई में 92 वर्ष की उम्र में निधन हुआ, जिसके बाद दुनिया भर से उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है।

