Breaking News
Create your Account
Austria-India Ties: पीएम मोदी और ऑस्ट्रियाई चांसलर स्टॉकर की मुलाकात, बैठक में द्विपक्षीय सहयोग पर हुई बात
Austria-India Ties: नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को हैदराबाद हाउस में ऑस्ट्रिया के चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस बैठक में विदेश मंत्री एस. जयशंकर और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल भी उपस्थित रहे। दोनों नेताओं के बीच हुई चर्चा के दौरान भारत और ऑस्ट्रिया के बीच कई महत्वपूर्ण समझौतों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए गए। इसके बाद जारी संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में दोनों देशों ने आपसी सहयोग को और गहरा करने का संकल्प व्यक्त किया।
Austria-India Ties: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त प्रेस बयान में कहा कि चांसलर स्टॉकर की यह यात्रा व्यापार, निवेश और प्रौद्योगिकी क्षेत्र में नई ऊर्जा लाएगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि दोनों देश मिलकर टेक्नोलॉजी और सप्लाई चेन को मजबूत बनाएंगे, ताकि विश्व को विश्वसनीय और स्थिर समाधान उपलब्ध हो सकें। पीएम मोदी ने रक्षा, सेमीकंडक्टर, क्वांटम कंप्यूटिंग और बायोटेक्नोलॉजी जैसे उभरते क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की बात कही।
Austria-India Ties: उन्होंने IIT दिल्ली और ऑस्ट्रिया की मॉन्टेना यूनिवर्सिटी के बीच हुए समझौते को सहयोग का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। 2023 के माइग्रेशन और मोबिलिटी समझौते के तहत अब नर्सिंग क्षेत्र में भी दोनों देशों के बीच लोगों की आवाजाही को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके अलावा रिसर्च, स्टार्टअप्स और युवाओं के लिए शुरू किए गए ‘वर्किंग हॉलिडे प्रोग्राम’ से नए अवसर सृजित होंगे।
Austria-India Ties: वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि युद्ध किसी समस्या का समाधान नहीं है। चाहे यूक्रेन हो या पश्चिम एशिया, दोनों देश शांति और स्थिरता के पक्ष में हैं। दोनों नेताओं ने वैश्विक संस्थाओं के सुधार और आतंकवाद के पूर्ण उन्मूलन पर भी सहमति जताई। यह चांसलर स्टॉकर की पहली भारत यात्रा है, जो उन्होंने पद संभालने के बाद एशिया की अपनी पहली यात्रा के रूप में की है। यात्रा के दौरान उन्होंने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि भी अर्पित की।
Related Posts
More News:
- 1. KKR vs LSG IPL 2026: ईडन गार्डन्स में आज अजिंक्या के सामने होंगे ऋषभ, KKR को पहली जीत की तलाश तो LSG जीत का लय रखना चाहेगी बरकरार, जानिए पिच, हेड टू हेड और मौसम से जुड़ी सभी जरुरी डिटेल्स
- 2. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में मध्यप्रदेश टूरिज्म़ इनफ्लुएंसर मीट का किया शुभारंभ, कहा- सोशल मीडिया बनी है युवाओं की सबसे बड़ी ताकत
- 3. Mahakaal Darshan: कालों के काल बाबा महाकाल के करें दिव्य दर्शन, देखें Live
- 4. CG News : यूनिफॉर्म में रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होने पर आरक्षक लाइन अटैच
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

