Breaking News
Create your Account
Kangana Ranaut : कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्तों की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- अगर रोमांस होता तो अब तक हमारे बच्चे हो गए होते
Kangana Ranaut : नई दिल्ली: भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के साथ अपने कथित रोमांस की अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है। एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में कंगना ने कहा कि वह चिराग पासवान को पिछले दस साल से जानती हैं, लेकिन उनके बीच कोई रोमांटिक रिश्ता नहीं है।
Kangana Ranaut : कंगना का स्पष्ट जवाब
कंगना ने कहा, “अगर चिराग के साथ मेरा रोमांस होता तो अब तक हमारे बच्चे हो गए होते।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि लोग सिर्फ इसलिए उनके पीछे पड़े हैं क्योंकि चिराग उन्हें कई बार हंसाते हैं। कंगना ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अब चिराग उन्हें देखते ही अपना रास्ता बदल लेते हैं।
Kangana Ranaut : राहुल गांधी पर तंज
इंटरव्यू के दौरान कंगना ने राहुल गांधी पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा, “मैं राहुल गांधी के सिर पर बेवजह ऐसा ताज नहीं पहना सकती, जिसके वह हकदार नहीं हैं।”
Kangana Ranaut : पीएम मोदी की तारीफ
कंगना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। महिला आरक्षण बिल पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की शख्सियत समानता पर आधारित है। उन्होंने पूछा, “चुनाव जीतने के लिए वह महिला वोटरों को खुश क्यों नहीं करना चाहेंगे?”
Kangana Ranaut : 2011 की फिल्म से जुड़ी यादें
कंगना और चिराग पासवान ने 2011 में फिल्म ‘मिले ना मिले हम’ में साथ काम किया था। यह चिराग की पहली और आखिरी फिल्म थी, जो फ्लॉप रही थी। इसके बाद चिराग राजनीति में आए। दोनों की संसद में मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं।
Related Posts
More News:
- 1. UP Accident : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत, सड़क पर अन्य वाहनों ने भी रौंदे
- 2. CG News : यूनिफॉर्म में रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होने पर आरक्षक लाइन अटैच
- 3. PM Modi : ‘संसद इतिहास रचने के करीब…’ नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में PM मोदी का बड़ा ऐलान : 16 अप्रैल से महिला आरक्षण पर चर्चा
- 4. ISRO: गगनयान मिशन में बड़ी सफलता, ISRO ने पूरा किया इंटीग्रेटेड एयर ड्रॉप टेस्ट, केंद्रीय मंत्री ने दी बधाई
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

