Create your Account
CG News: छत्तीसगढ़ में महिला आरक्षण मुद्दे पर सियासत तेज, भाजपा का राज्यव्यापी आंदोलन शुरू, रायपुर में कल महिला जनआक्रोश पदयात्रा
- Pradeep Sharma
- 19 Apr, 2026
CG News: रायपुर। लोकसभा में महिला आरक्षण बिल गिरने के बाद देशभर में राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाते
CG News: रायपुर। लोकसभा में महिला आरक्षण बिल गिरने के बाद देशभर में राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाते हुए प्रदेशभर में विरोध अभियान शुरू कर दिया है।
Women Reservation Issue; BJP Launches Statewide Agitation: कल रायपुर में महिला जनआक्रोश पदयात्रा
राजधानी रायपुर में भाजपा द्वारा आयोजित महिला जनआक्रोश पदयात्रा इस अभियान का प्रमुख कार्यक्रम होगा। यह पदयात्रा सोमवार दोपहर 3 बजे इंडोर स्टेडियम से शुरू होकर सुभाष स्टेडियम में सम्मेलन के साथ समाप्त होगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं और प्रमुख नेता शामिल होंगे।
CG News: प्रदेशभर में दो दिवसीय महिला पदयात्राएं
भाजपा ने इस आंदोलन को केवल रायपुर तक सीमित नहीं रखा है, बल्कि इसे राज्यव्यापी अभियान का रूप दिया है। 20 और 21 अप्रैल को प्रदेश के विभिन्न जिलों में महिला पदयात्राएं आयोजित की जाएंगी। इन कार्यक्रमों के माध्यम से पार्टी महिला सुरक्षा, सम्मान और राजनीतिक भागीदारी जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की तैयारी में है।
CG News: 23–24 अप्रैल को जनआक्रोश महिला सम्मेलन
आंदोलन के अगले चरण में भाजपा 23 और 24 अप्रैल को जनआक्रोश महिला सम्मेलन आयोजित करेगी। इन सम्मेलनों में प्रदेशभर से महिला कार्यकर्ता और पदाधिकारी भाग लेंगे। पार्टी इन आयोजनों के जरिए महिला सशक्तिकरण का संदेश देने के साथ-साथ कांग्रेस को निशाने पर ले रही है।
Related Posts
More News:
- 1. Foreign Secretary Vikram Misri: विदेश सचिव विक्रम मिसरी के कार्यकाल को मिला विस्तार, आदेश जारी
- 2. MP News : जमीन विवाद में विवाहिता को अर्धनग्न कर बाल काटे और जूते-चप्पलों की माला पहनाकर गांव में घुमाया, 11 के खिलाफ जुर्म दर्ज
- 3. Bhutan Refuses E20 Petrol From India: भूटान ने भारत का E20 पेट्रोल लेने से किया इनकार, बड़ी वजह भी आई सामने !
- 4. Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा पर प्रशासन सख्त, बिना पंजीकरण श्रद्धालुओं को नहीं मिलेगी अनुमति, उपराज्यपाल सिन्हा ने की खास अपील
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

