Breaking News
Create your Account
SRH vs CSK IPL 2026: हैदराबाद ने चेन्नई के सामने रखा 195 रन का लक्ष्य, संजू 7 रन बनाकर आउट
SRH vs CSK IPL 2026: नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के 27वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने दमदार बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के सामने 195 रनों का मजबूत लक्ष्य रखा है। हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 194 रन बनाए। टीम की ओर से अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेलीं, जिससे टीम बड़े स्कोर तक पहुंच सकी। संजू सैसमन 7 रन बनाकर नीतीश कुमार रेड्डी की गेंद पर आउट हुए।
अभिषेक और क्लासेन की तूफानी पारी
टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत तेज रही। ट्रेविस हेड ने 23 रन बनाए, लेकिन असली तूफान अभिषेक शर्मा ने खड़ा किया। उन्होंने सिर्फ 22 गेंदों में 59 रन ठोक दिए, जिसमें ताबड़तोड़ शॉट्स देखने को मिले। वहीं, हेनरिक क्लासेन ने भी 39 गेंदों में 59 रन बनाकर टीम की पारी को मजबूती दी। हालांकि, आखिरी ओवरों में टीम उम्मीद के मुताबिक तेजी नहीं दिखा सकी।
सीएसके के गेंदबाजों की वापसी
चेन्नई के गेंदबाजों ने शुरुआती झटकों के बाद शानदार वापसी की। अंशुल कंबोज और जेमी ओवर्टन ने तीन-तीन विकेट लेकर हैदराबाद की रफ्तार पर ब्रेक लगाया। मुकेश चौधरी ने भी दो अहम विकेट झटके, जबकि गुरजपनीत सिंह को एक सफलता मिली। नूर अहमद भले ही विकेट नहीं ले पाए, लेकिन उन्होंने किफायती गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 33 रन दिए। अब मुकाबला पूरी तरह रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है, जहां सीएसके के बल्लेबाजों पर जीत की जिम्मेदारी होगी।
Related Posts
More News:
- 1. Friday Horoscope: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार का दिन, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल
- 2. Hormuz crisis: होर्मुज पर फंसे ट्रंप ने PM मोदी को मिलाया फोन, 40 मिनट ईरान संकट पर चर्चा, इस्लामाबाद फेल, क्या नई दिल्ली में निकलेगा समाधान
- 3. DC vs GT IPL 2026 : रोमांचक मैच में गुजरात ने दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, पॉइंट्स टेबल का बदला समीकरण; टॉप-4 में ये टीम
- 4. CG Accident: कांकेर में दो कारों में भिड़ंत, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

