Pati Patni Aur Woh Do: ‘पति पत्नी और वो दो’ का फर्स्ट लुक जारी, जाल में फंसे नजर आए आयुष्मान खुराना
Pati Patni Aur Woh Do: मुंबई: आयुष्मान खुराना की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ का पहला पोस्टर जारी हो गया है। पोस्टर में आयुष्मान प्रजापति पांडे के किरदार में दिख रहे हैं, जो एक जाल में फंसे हुए नजर आ रहे हैं और उस जाल को तीन अलग-अलग हाथ पकड़े हुए हैं। इस इमेज ने फिल्म को लेकर फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है।
Pati Patni Aur Woh Do: पोस्टर में दिलचस्प अंदाज
रिलीज हुए फर्स्ट लुक पोस्टर में आयुष्मान खुराना देसी अंदाज में पुलिस अधिकारी के रोल में दिख रहे हैं। उनके बगल में एक चीता भी सीरियस मुद्रा में बैठा हुआ है। पोस्टर में तीन हाथों द्वारा जाल पकड़े जाने का संकेत साफ है, जो फिल्म की कहानी में आने वाले ट्विस्ट की ओर इशारा करता है। फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ तीन प्रमुख एक्ट्रेस नजर आएंगी — सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह। एक एक्टर और तीन एक्ट्रेस का यह कॉम्बिनेशन फिल्म को और रोचक बनाने वाला है।
Pati Patni Aur Woh Do: मुद्दसर अजीज का निर्देशन
फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ का यह सीक्वल है, जिसे मुद्दसर अजीज ने डायरेक्ट किया है। पहली फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था, जिसके कारण इस सीक्वल पर भी काफी उम्मीदें हैं। फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। आयुष्मान खुराना अपने कॉमिक टाइमिंग और अलग किरदारों के लिए जाने जाते हैं। ‘ड्रीम गर्ल’, ‘बधाई हो’ और ‘बाला’ जैसी फिल्मों में उन्होंने दर्शकों का मनोरंजन किया है। ‘प्रजापति पांडे’ का किरदार भी उनके फैंस के लिए खास होने वाला है। फिल्म को हल्का-फुल्का फैमिली कॉमेडी के रूप में तैयार किया जा रहा है, जिसमें सिचुएशनल ह्यूमर और ड्रामा का मिश्रण होगा। अभी फिल्म का टीजर और ट्रेलर रिलीज होना बाकी है, जिसका इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं।

