Create your Account
MP News : लोकायुक्त का शिकंजा, CMHO कार्यालय का कंप्यूटर ऑपरेटर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
MP News : छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में छिंदवाड़ा में लोकायुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए CMHO कार्यालय में पदस्थ कंप्यूटर ऑपरेटर को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार, CMHO कार्यालय में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर जितेंद्र यदुवंशी के खिलाफ नर्सिंग स्टाफ पुष्पा बरकाडे ने लोकायुक्त जबलपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि पुष्पा ने रोहना कला गांव से छिंदवाड़ा स्थानांतरण के लिए आवेदन किया था और इस संबंध में कलेक्टर की जनसुनवाई में भी गुहार लगाई थी। आरोप है कि स्थानांतरण प्रक्रिया आगे बढ़ाने के एवज में कंप्यूटर ऑपरेटर ने उससे 50 हजार रुपये की मांग की थी।
रिश्वत की मांग से परेशान होकर शिकायतकर्ता ने लोकायुक्त से संपर्क किया। शिकायत की पुष्टि के बाद लोकायुक्त टीम ने योजना बनाकर जाल बिछाया। जैसे ही आरोपी कंप्यूटर ऑपरेटर ने तय रकम स्वीकार की, टीम ने मौके पर ही उसे पकड़ लिया। फिलहाल लोकायुक्त टीम आरोपी से पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।
Related Posts
More News:
- 1. LPG Shortage in India: ईरान युद्ध के बीच भारत के लिए अच्छी खबर, मंगलुरु पोर्ट पहुंचा भारतीय LPG जहाज
- 2. CG News: FIR से पहले सुनवाई का हक नहीं: हाईकोर्ट, अंबेडकर अस्पताल के पीईटी-सीटी स्कैन और गामा कैमरा मशीनों की खरीदी से जुड़ा है मामला
- 3. Iranian Loitering Surface to Air Missile 359: क्या है ईरान का नया हथियार 359, जिसकी US और इजरायली के पास नहीं है कोई काट, जानें इस ऑटोनॉमस हंटिंग की खासियत
- 4. CG Assembly Budget Session: धान खरीदी पर मंत्री के जवाब से नाराज विपक्ष का बर्हिगमन, भूपेश ने पूछा- कितने किसानों के धान का समर्पण कराया गया
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

