Breaking News
Create your Account
Raipur City News: भूत पिशाच संग निकली भोलेनाथ की बारात,उज्जैन की तर्ज पर पालकी में सवार हुए भगवान, लाखेनगर चौक में ट्रैफिक जाम
Raipur City News: रायपुर। राजधानी रायपुर में शिवरात्री के अवसर भगवान शिव की भव्य और अलौकिक बारात भूत पिशाच संग निकली। भगवान भूतेश्वर नाथ की झांकी उज्जैन की तर्ज पर भव्य पालकी में निकाली गई। विशेष साज-सज्जा से सुसज्जित पालकी में भगवान शिव की प्रतिमा विराजित थी। ढोल-नगाड़ों, शंखनाद और हर-हर महादेव के जयघोष के बीच बारात शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी।
Raipur City News: भोलेनाथ की बारात में भूत-पिशाचों का वेश धारण किए कलाकार आकर्षण का केंद्र रहे। शिवगणों पर फूलों की वर्षा करते हुए भक्तों ने भगवान का जगह जगह स्वागत किया। महादेव घाटा स्थित हटेकेश्वर नाथ महादेव अर्धनारीश्वर स्वरूप में सजकर पालिका पर निकले। भोलेनाथ की बारात में की शहर के प्रमुख स्थानों से होकर गुजरी।
Raipur City News: पुरानी बस्ती और लाखेनगर चौक में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। लाखेनगर चौक में भक्तों का उत्साह इतना बढ़ा कि ट्रेफिक जाम की स्थित बन गई। सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए थे। जगह-जगह स्वागत मंच बनाए गए थे, जहां से श्रद्धालुओं ने आरती उतारी और प्रसाद वितरण किया गया है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : AI सक्षम शिक्षा अभियान : CM विष्णु देव साय से गूगल इंडिया के प्रतिनिधियों ने की मुलाकात, 2 लाख से अधिक शिक्षकों को मिलेगा AI प्रशिक्षण
- 2. Hormuz crisis: होर्मुज पर फंसे ट्रंप ने PM मोदी को मिलाया फोन, 40 मिनट ईरान संकट पर चर्चा, इस्लामाबाद फेल, क्या नई दिल्ली में निकलेगा समाधान
- 3. Share Market: कच्चे तेल में गिरावट और आईटी शेयरों की मजबूती से शेयर बाजार में तेजी, लगातार चौथे दिन बढ़त के साथ बंद
- 4. RBI MPC Meet: आरबीआई ने नहीं बढ़ाई लोन EMI, लेकिन देश में बढ़ सकती है महंगाई, देखें बड़े ऐलान
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

