Breaking News
:

Sarvam Indus AI ऐप लॉन्च, क्या ChatGPT को दे पाएगा टक्कर? जानें कितना है अलग

Sarvam Indus AI app launch

Sarvam Indus AI app launch : नई दिल्ली। Sarvam का नया Indus AI ऐप लॉन्च हो गया है, जो खास तौर पर भारतीय यूजर्स और स्थानीय जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। हालांकि फीचर्स और एडवांस टेक्नोलॉजी के मामले में अभी भी ChatGPT को ज्यादा मजबूत माना जा रहा है। यह नया एआई ऐप 22 भारतीय भाषाओं में टेक्स्ट और वॉइस सपोर्ट के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि इसका मुख्य फोकस लोकल डेटा सुरक्षा और भारत आधारित एआई इकोसिस्टम को मजबूत करना है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या यह ऐप ग्लोबल एआई चैटबॉट्स को टक्कर दे पाएगा।


Sarvam Indus AI app launch : भारतीय यूजर्स पर फोकस और 22 भाषाओं का सपोर्ट

Indus AI ऐप को पूरी तरह भारतीय बाजार को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। यह 22 भारतीय भाषाओं में बातचीत कर सकता है और वॉइस कमांड को भी समझ सकता है। कंपनी का कहना है कि एआई मॉडल को भारतीय बोलचाल, मुहावरों और क्षेत्रीय उच्चारण को बेहतर समझने के लिए ट्रेन किया गया है। इसके अलावा कंपनी का जोर डेटा को भारत में ही सुरक्षित रखने पर है, जिससे भारतीय एआई इकोसिस्टम को बढ़ावा मिल सके।


Sarvam Indus AI app launch : 105B मॉडल पर आधारित है नई एआई टेक्नोलॉजी

यह ऐप सर्वम के 105 बिलियन पैरामीटर वाले बड़े लैंग्वेज मॉडल पर आधारित है। कंपनी ने पहले 105B और 30B एआई मॉडल पेश किए थे, जिनकी तकनीक अब इस ऐप में इस्तेमाल की गई है। सर्वम कंपनी सिर्फ चैटबॉट तक सीमित नहीं रहना चाहती, बल्कि पूरा एआई इकोसिस्टम विकसित करने की दिशा में काम कर रही है। इसके तहत HMD के साथ फीचर फोन में एआई लाने और Bosch के साथ ऑटोमोबाइल सेक्टर में एआई समाधान विकसित करने पर भी काम चल रहा है।


Sarvam Indus AI app launch : ChatGPT और Indus AI में अंतर

फीचर्स के मामले में ChatGPT अभी ज्यादा विकसित प्लेटफॉर्म माना जाता है। ChatGPT कोडिंग, प्रोफेशनल कंटेंट राइटिंग, इमेज जनरेशन और मल्टीमॉडल काम आसानी से कर सकता है। यूजर्स इसमें इमेज अपलोड करके सवाल भी पूछ सकते हैं। वहीं Indus AI फिलहाल टेक्स्ट और वॉइस चैट पर ज्यादा फोकस कर रहा है। इसमें इमेज या फाइल अपलोड करने की सुविधा अभी उपलब्ध नहीं है। हालांकि भारतीय भाषाओं में बेहतर सपोर्ट इसे लोकल यूजर्स के लिए आकर्षक बनाता है।


Sarvam Indus AI app launch : कीमत और सीमाएं

ChatGPT फ्री वर्जन के साथ GO प्लान (₹399) और Plus प्लान (₹1999) में उपलब्ध है। वहीं Indus AI फिलहाल बीटा वर्जन में पूरी तरह मुफ्त दिया जा रहा है ताकि ज्यादा यूजर्स इसे टेस्ट कर सकें। लेकिन इसमें कुछ सीमाएं भी हैं जैसे चैट हिस्ट्री को अलग से डिलीट न कर पाना और इसका नॉलेज डेटा जून 2025 तक सीमित होना।

Popular post

Live News

Latest post

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us