Create your Account
IND vs SA Super-8 T20 WC: सुपर-8 में भारत के सामने 188 रन का टारगेट, अहमदाबाद में रोमांच चरम पर
IND vs SA Super-8 T20 WC:अहमदाबाद: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रोमांचक मुकाबला खेला जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 187 रन बनाए। डेविड मिलर ने 63 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जबकि डेवाल्ड ब्रेविस ने 45 और ट्रिस्टन स्टब्स ने 44 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।
IND vs SA Super-8 T20 WC:भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके, वहीं अर्शदीप सिंह ने दो अहम सफलताएं दिलाईं। वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे को एक-एक विकेट मिला। हार्दिक पांड्या और वॉशिंगटन सुंदर को कोई सफलता नहीं मिली।
IND vs SA Super-8 T20 WC:दोनों टीमें टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में हैं। भारत लगातार 12 मैचों से अजेय है, जबकि दक्षिण अफ्रीका की हालिया एकमात्र हार पिछले फाइनल में भारत से हुई थी। अब सबकी निगाहें भारतीय बल्लेबाजों, खासकर अभिषेक शर्मा, पर टिकी हैं, जिनसे बड़े प्रदर्शन की उम्मीद है।
Related Posts
More News:
- 1. Share Market: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स-निफ्टी में मजबूती के बाद में गिरावट, जानें सेंसेक्स और निफ्टी का हाल
- 2. Amritsar: पाकिस्तान ने सात भारतीय कैदियों को वापस भेजा, ढाई साल बाद अटारी-वाघा बॉर्डर पर BSF को सौंपा
- 3. T20 World Cup से पहले चौंकाने वाला नतीजा, ओमान ने श्रीलंका को हराया, ये 44 साल का खिलाड़ी पड़ा भारी
- 4. India joins Pax Silica: पैक्स सिलिका में शामिल हुआ भारत, 17 रेयर अर्थ मेटल्स की आपूर्ति पर होगा फोकस, खत्म होगी चीन की दादागिरी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

