Create your Account
Rashmika-Vijay Wedding: उदयपुर में रश्मिका-विजय की ग्रैंड वेडिंग, सिर्फ 230 खास गेस्ट होंगे शामिल, 3 दिन तक चलेंगे फंक्शन
Rashmika-Vijay Wedding: मुंबई। साउथ सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, और अब शादी की खबर ने प्रशंसकों में उत्साह बढ़ा दिया है। बताया जा रहा है कि दोनों राजस्थान के खूबसूरत शहर उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग करेंगे।
Rashmika-Vijay Wedding: आईटीसी मोमेंटोज बनेगा वेडिंग वेन्यू
सूत्रों के अनुसार, शादी का आयोजन उदयपुर स्थित आईटीसी मोमेंटोज में किया जाएगा। प्राकृतिक सौंदर्य और शांति से घिरे इस भव्य स्थल को खास तौर पर इसलिए चुना गया है ताकि समारोह निजी और यादगार बन सके। कपल भीड़-भाड़ से दूर अपने खास लोगों के बीच सात फेरे लेना चाहता है।
Rashmika-Vijay Wedding: 230 खास मेहमान होंगे शामिल
इस शाही शादी में लगभग 230 चुनिंदा मेहमानों को आमंत्रित किया गया है। इनमें परिवार के सदस्य और करीबी मित्र ही शामिल होंगे। मेहमान 24 फरवरी को पहुंचेंगे, 26 फरवरी को मुख्य विवाह समारोह होगा और 27 फरवरी को विदाई और चेक-आउट की व्यवस्था रखी गई है। पूरे कार्यक्रम तीन दिनों तक अलग-अलग रस्मों और उत्सवों के साथ चलेंगे।
Rashmika-Vijay Wedding: दिल्ली का चर्चित बैंड करेगा विशेष प्रस्तुति
शादी को और खास बनाने के लिए दिल्ली के एक लोकप्रिय बैंड को आमंत्रित किया गया है। यह बैंड कई बड़ी हस्तियों की शादियों में प्रस्तुति दे चुका है। रश्मिका और विजय की शादी में भी खास संगीत कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है, जिससे माहौल और अधिक रंगीन बनेगा।
Rashmika-Vijay Wedding: हैदराबाद की कंपनी संभालेगी पूरी प्लानिंग
विवाह समारोह की जिम्मेदारी हैदराबाद की एक प्रतिष्ठित वेडिंग प्लानिंग कंपनी को सौंपी गई है। यह कंपनी पहले भी कई चर्चित हस्तियों के विवाह का आयोजन कर चुकी है। सभी रस्मों, सजावट और व्यवस्थाओं की कमान इसी टीम के हाथ में होगी।
Rashmika-Vijay Wedding: ‘नो फोन पॉलिसी’ से रखी जाएगी प्राइवेसी
कपल ने अपनी शादी को पूरी तरह निजी रखने का निर्णय लिया है। इसी कारण समारोह में ‘नो फोन पॉलिसी’ लागू की जाएगी, ताकि बिना अनुमति कोई तस्वीर या वीडियो बाहर न जा सके।
Related Posts
More News:
- 1. Mahashivratri Horoscope 2026: महाशिवरात्रि पर इन जातकों पर होगी महादेव की विशेष कृपा, पढ़ें अपना राशिफल
- 2. Breaking: भारत मंडपम में यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन के मामले में 4 गिरफ्तार, 7 फरार, विकास चिकारा से थाने में पूछताछ
- 3. UP News : तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में गिरी, दो लोगों की मौत
- 4. Kolkata Airport: प्लेन में बम है, टेकऑफ से पहले पायलट को मिली पर्ची; कोलकाता एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

