Breaking News
:

Hardik Pandya Gifts Son Agastya: हार्दिक पांड्या ने बेटे अगस्त्य को दिया लग्जरी ‘रॉयल’ गिफ्ट, सोशल मीडिया में वीडियो वायरल

Hardik Pandya Gifts Son Agastya

Hardik Pandya Gifts Son Agastya: मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनका खेल नहीं, बल्कि बेटे के लिए दिया गया खास तोहफा है। भले ही उनका और नताशा स्टैनकोविक का तलाक हो चुका हो, लेकिन दोनों अपने बेटे अगस्त्य की को-पैरेंटिंग कर रहे हैं। अगस्त्य अपनी मां के साथ रहते हैं, लेकिन हार्दिक का अपने बेटे के प्रति प्यार कम नहीं हुआ है। हाल ही में उन्होंने बेटे को करोड़ों रुपये की लग्जरी एसयूवी गिफ्ट की, जिसने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं।


Hardik Pandya Gifts Son Agastya: लैंड रोवर डिफेंडर की डिलीवरी की तस्वीर हुई वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर में अगस्त्य और नताशा नई Land Rover Defender की डिलीवरी लेते नजर आ रहे हैं। तस्वीर में एक वेलकम नोट भी दिखाई दे रहा है, जिस पर लिखा है - “पापा टू अगस्त्या”। जिस उम्र में बच्चे आमतौर पर खिलौनों से खेलते हैं, उस उम्र में अगस्त्य को करोड़ों की एसयूवी मिलना लोगों के लिए हैरानी का विषय बना हुआ है।


Hardik Pandya Gifts Son Agastya: कितनी है इस लग्जरी कार की कीमत?

हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि हार्दिक ने डिफेंडर का कौन-सा वेरिएंट खरीदा है, लेकिन इस एसयूवी की ऑन-रोड कीमत करीब 1 करोड़ रुपये से शुरू होकर 4 करोड़ रुपये तक जाती है। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, यह टॉप-एंड मॉडल हो सकता है, जिसकी कीमत लगभग 4 करोड़ रुपये बताई जा रही है।



Hardik Pandya Gifts Son Agastya: पहले से भी है डिफेंडर कार

हार्दिक पांड्या के पास पहले से ही डिफेंडर कार मौजूद है। बताया जा रहा है कि इस बार भी उन्होंने उसी शोरूम से कार खरीदी, जहां से पहले यह ब्रांड खरीदा था।

Popular post

Live News

Latest post

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us