Create your Account
Raipur City News: NEET कैंडिडेट ने की आत्महत्या, जीआई तार गले में बांधकर दूसरी मंजिल से कूदा, मौके पर पुलिस मौजूद
- Pradeep Sharma
- 22 Feb, 2026
Raipur City News: रायपुर। राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के भांठागांव स्थित अवधपुरी कॉलोनी में रविवार को नीट अभ्यर्थी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
Raipur City News: रायपुर। राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के भांठागांव स्थित अवधपुरी कॉलोनी में रविवार को नीट अभ्यर्थी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वो मानसिक दबाव में था। मृतक छात्र की पहचान रायगढ़ जिले के पुष्पेंद्र पटेल के रूप में हुई है। मामला का है।
Raipur City News: जानकारी के मुताबिक, पुष्पेंद्र भांठागांव में किराए के मकान में रहकर मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट की तैयारी कर रहा था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, छात्र ने मकान की दूसरी मंजिल से गले में जीआई तार (लोहे का तार) बांधकर छलांग लगा दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
Raipur City News: घटना की सूचना मिलते ही पुरानी बस्ती पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मौके से कुछ सामान जब्त किया गया और कमरे की तलाशी ली गई।
Raipur City News: परिजनों को दी सूचना पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। इसके अलावा आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। हालांकि, सुसाइड की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, छात्र पिछले कुछ समय से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी को लेकर मानसिक दबाव में था।
Related Posts
More News:
- 1. The Manipur Diaries Trailer Out : महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की 'द डायरी आफ मणिपुर' का ट्रेलर हुआ रिलीज
- 2. JK: सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, जैश-ए-मोहम्मद के शीर्ष कमांडर समेत दो आतंकवादी ढेर
- 3. Mahakaal Darshan: अवंतिकानाथ उज्जैन के राजा बाबा महाकालेश्वर के घर बैठे करें दर्शन, देखें Live
- 4. Gold and Silver Price Today: सर्राफा बाजार में उतार-चढ़ाव; चांदी ₹1800 उछाला, जानें सोने का भाव
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

