Create your Account
CG News : स्कॉर्पियो में घूम रहा था ‘CID अफसर’, पुलिस ने दबोचा, फर्जी आईडी कार्ड जब्त
CG News : धमतरी। जिले में पुलिस ने खुद को सीआईडी अफसर बताकर रौब झाड़ने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी 28 वर्षीय टिकेश्वर नरेटी फर्जी पहचान के सहारे स्कॉर्पियो में घूम रहा था और टोल नाकों पर टोल टैक्स से बचने के लिए खुद को ‘CID अधिकारी’ बताता था।
कोतवाली थाना क्षेत्र में संदेह के आधार पर जांच के दौरान पुलिस ने उसकी तलाशी ली। जांच में उसके पास से ‘CID’ और ‘नेशनल क्राइम कंट्रोल’ के नाम से बने फर्जी आईडी कार्ड बरामद हुए। पूछताछ में वह वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
आरोपी की पहचान टिकेश्वर नरेटी (28), निवासी ग्राम डांगरा, थाना दुर्गकोंदल, जिला कांकेर के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह लंबे समय से फर्जी आईडी के जरिए प्रभाव जमाने और टोल टैक्स से बचने की कोशिश कर रहा था।
कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और न्यायिक प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं उसने फर्जी पहचान का उपयोग अन्य जगहों पर भी तो नहीं किया।
Related Posts
More News:
- 1. CG Accident : तेज रफ्तार पिकअप ने मॉर्निंग वॉक पर निकले युवकों को कुचला, दो की मौत
- 2. Friday horoscope: आज इन राशियों के जातकों पर होगी माता महालक्ष्मी की कृपा, पढ़ें शुक्रवार का राशिफल
- 3. Project Antariksh Sangwari: सीएम विष्णुदेव साय ने प्रोजेक्ट अंतरिक्ष संगवारी का किया शुभारंभ, एक्सिओम-4 मिशन के हीरो शुभांशु शुक्ला को देखकर झूमे युवा
- 4. Monday's Horoscope: कैसा रहगा आपके लिए सोमवार का दिन, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

