Breaking News
:

CG News: 31 मार्च तक खत्म होगा नक्सलवाद: गृहमंत्री विजय शर्मा, शीर्ष माओवादी नेता देवजी और मल्ला राजू रेड्डी का सरेंडर सुखद खबर

CG News: रायपुर। नक्सलवाद के खात्मे को लेकर छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हम तय 31 मार्च तय समय सीमा के भीतर नक्सलवाद का खात्मा करने में सफल होंगे।

CG News: रायपुर। नक्सलवाद के खात्मे को लेकर छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हम तय 31 मार्च तय समय सीमा के भीतर नक्सलवाद का खात्मा करने में सफल होंगे। विजय शर्मा ने कहा कि नक्सलवाद के खात्मे के लिए जो रणनीति केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बनाई है, उस रणनीति का लाभ हमें बखूबी मिल रहा है, फोर्स भी तेजी से नक्सलवाद के खात्मे की ओर बढ़ रही है।


CG News: शीर्ष माओवादी नेता देवजी और मल्ला राजू रेड्डी के तेलंगाना में सरेंडर की खबर पर विजय शर्मा ने कहा, नक्सलवाद के समूल नाश की दिशा में चलने वाले इस राष्ट्रीय अभियान की दिशा में, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति और सीएम विष्णु देव साय का छत्तीसगढ़ के परिप्रेक्ष्य में कार्य करने की स्वतंत्रता का हमें बड़ा फायदा मिला है।


CG News: गृहमंत्री ने कहा, राष्ट्रीय स्तर पर जो परिदृष्य है, उसके आधार पर जो सूचना सामने आ रही है, वो बहुत सुखद है। सूचना के मुताबिक तेलंगाना पुलिस के सामने देवजी के साथ शीर्ष माओवादी नेताओं में से एक मल्ला राजू रेड्डी जो संग्राम नाम से भी जाना जाता है, उसने भी सरेंडर कर दिया है, ऐसी खबर सामने आ रही है। गृहमंत्री ने कहा, ये नक्सली दशकों से अबूझमाड़ और गढ़चिरौली इलाके में सक्रिय रहे हैं। माओवादी लीडर्स के सरेंडर से नक्सलवाद के खिलाफ चल रही लड़ाई में ये बहुत बड़ी जीत है।


CG News: गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा, नक्सलवाद के खिलाफ जो लड़ाई चल रही है, उसके अंत तक हम पहुंच चुके हैं। अब एक ही शीर्ष नेतृत्व बचा है, जिसके बारे में कहा जाता है वो बहुत बुजुर्ग है, इसके अलावा एक दो और लोग हैं, लेकिन उनकी सक्रियता उतनी नहीं जितनी इन दोनों की थी। इन दोनों के अलावा भी जो लोग बचे हैं उनसे भी लगातार बातचीत जारी है। 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद का समूल नाश हो जाएगा, इसका पूरा विश्वास है।

Popular post

Live News

Latest post

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us